फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhaditya Yog 2025: सूर्य-बुध बनाएंगे बुधादित्य योग, इन राशि वालों का बढ़ेगा मान सम्मान

Fri, 22 Aug 2025 07:02 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 22 Aug 2025 07:02 PM IST
सार

Budhaditya Yog 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध जल्द राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह कर्क से यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में अपना स्थान लेंगे। यह गोचर 30 अगस्त 2025 को होने वाला है। इस दिन शाम 4 बजकर 39 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 

विज्ञापन
Budhaditya Yog in singh Rashi 2025 These zodiac signs will get money
बुधादित्य योग - फोटो : अमर उजाला

Budhaditya Yog 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध जल्द राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह कर्क से यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में अपना स्थान लेंगे। यह गोचर 30 अगस्त 2025 को होने वाला है। इस दिन शाम 4 बजकर 39 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि सिंह सूर्य की राशि है और ज्योतिष में सूर्य-बुध दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव है। ज्योतिषियों के मुताबिक मान-सम्मान के कारक सूर्य भी सिंह में मौजूद है। ऐसे में बुध के यहां आने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा जिससे कुछ राशि वालों को व्यापार में लाभ, पद प्रतिष्ठा, धन और करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Budhaditya Yog in singh Rashi 2025 These zodiac signs will get money
बुधादित्य योग वृष राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहेगा। आपके रिश्तेदारों से संबंध मधुर रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि

बुधादित्य योग वृष राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहेगा। आपके रिश्तेदारों से संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक फायदा होने की संभावना रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ आप कमाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ मित्रता गहरी होगी और निवेश के लिए समय बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आय में बढ़ोतरी और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। घर , समाज और आसपास के लोगों में एक अच्छी छवि निखर के आएगी। आपको विरोधियों पर जीत हासिल होगी।

 

इस मूलांक के लोगों के पास नहीं होती कभी धन की कमी, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा

Budhaditya Yog in singh Rashi 2025 These zodiac signs will get money
बुधादित्य योग से आपके संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। आय में जबरदस्त वृद्धि  देखने को मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि

बुधादित्य योग से आपके संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। आय में जबरदस्त वृद्धि  देखने को मिल सकती है। अगर आप बोलने के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो संवाद में नयापन देखने को मिलेगा। आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। इस समय छात्रों को पढ़ाई में सफलता और नई चीजें सीखने  के अवसर मिलेंगे। कोर्ट में चल रहे पुराने मामलों का समाधान हो सकता है।

 

Surya Ketu yuti 2025: सूर्य-केतु के ग्रहण योग से इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, धन हानि की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhaditya Yog in singh Rashi 2025 These zodiac signs will get money
आपके लिए यह समय आगे बढ़ने के नए अवसर लेकर आया है। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि

आपके लिए यह समय आगे बढ़ने के नए अवसर लेकर आया है। नौकरीपेशा लोग अपनी कार्यशैली में सुधार कर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है, उन्हें कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। बेहतर निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा। करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पारिवारिक जीवन में भी विशेष रूप से माता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

26 अगस्त से मेष समेत इन दो राशि वालों को होगा लाभ, व्यापार को भी मिलेगी नई दिशा





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed