Navpancham Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में जहां शनि को न्याय का कारक माना गया है, वहीं शुक्र की पहचान सबसे शुभ ग्रह के रूप में की जाती है। कुंडली में दोनों ग्रहों का स्थान न केवल व्यक्ति के करियर पर बल्कि उसके भौतिक सुख को भी प्रभावित करता है। वर्तमान में शनि मीन और शुक्र मिथुन राशि में विराजमान है। यहां रहते हुए दोनों अन्य ग्रहों से युति निर्माण भी कर रहे हैं। हालांकि उनका स्थान भी राजयोग बना रहा है, जिससे 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल मिल सकते हैं। बता दें, 26 अगस्त को सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर शुक्र-शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर आएंगे। ऐसे में नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा, जो बहुत शुभ माना जाता है। फिर जब शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, तब बुध के साथ वह लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए यह समय बेहद खास होने वाला है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Lucky Rashiyan: 26 अगस्त से मेष समेत इन राशि वालों को होगा धन लाभ, व्यापार को भी मिलेगी नई दिशा
Navpancham Rajyog: वर्तमान में शनि मीन और शुक्र मिथुन राशि में विराजमान है। यहां रहते हुए दोनों अन्य ग्रहों से युति निर्माण भी कर रहे हैं। हालांकि उनका स्थान भी राजयोग बना रहा है, जिससे 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल मिल सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
नवपंचम राजयोग आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। यह समय व्यवसाय और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए अधिक शुभ रहने वाला है। आपकी डील फाइनल होने से व्यापार को एक नई दिशा मिलेगी। करियर-कारोबार के सिलसिले में समान विचारधारा वाले लोगों से मेल-मुलाकात का संयोग बन रहा है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह समय संतुलित और अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। बिजनेस में कुछ अच्छा मुनाफा और डील हासिल हो सकती है।
Vish Yog: 30 साल बाद बन रहा खतरनाक विष योग, इन राशि वालों को होगी धन और सेहत की हानि
सिंह राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
सिंह राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहने वाला है। आपको तीर्थ स्थान आदि की यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगीं। आत्मविश्वास बना रहेगा। बातचीत और संवाद शैली बहुत प्रभावशाली रहेगी। आपकी मेहनत और प्रयास दोनों से सामाजिक और पेशेवर दोनों ही क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी। प्रेम और विवाह से संबंधित मामले आपके पक्ष में करेंगे। जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा।
मीन राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: बृहस्पति
स्वभाव: संवेदनशील, कल्पनाशील, सहानुभूतिपूर्ण, आध्यात्मिक।
मीन राशि के लोगों को करियर-कारोबार के सिलसिले में कई गई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ये सभी सुखद एवं सफल साबित होगी। परिस्थितियां आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल नजर आएंगी। शुभचिंतक की मदद से जीवन में तरक्की करने का अवसर प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सफल होगा। इस दौरान आपकी रुचि नई चीजों को सीखने की ओर बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत फलदायक रहेगा। विदेश यात्रा को लेकर नया अपडेट मिलेगा।
Triekadash yog: शनि-अरुण के शुभ योग में 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, खुलेंगे धन के द्वार
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।