फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhadrapad Amavasya Daan: भाद्रपद अमावस्या पर राशि अनुसार करें दान, पितृ होगे प्रसन्न

Fri, 22 Aug 2025 04:25 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 04:25 PM IST
सार

Bhadrapada Amavasya Daan According to Zodiac Sign: भाद्रपद अमावस्या हिंदू पंचांग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है, जिसे पितरों की आत्मा की शांति और आशीर्वाद प्राप्ति के लिए विशेष रूप से समर्पित किया गया है। अगर आप इस शुभ दिन पर अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं, तो इसका पुण्य और भी अधिक फलदायी माना जाता है।

विज्ञापन
Bhadrapad Amavasya 2025 Daan According To Zodiac Sign
भाद्रपद अमावस्या पर राशि अनुसार दान - फोटो : adobe stock

Bhadrapada Amavasya Daan: भाद्रपद अमावस्या हिंदू पंचांग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है, जिसे पितरों की आत्मा की शांति और आशीर्वाद प्राप्ति के लिए विशेष रूप से समर्पित किया गया है। इस दिन श्राद्ध, तर्पण, दान और पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कर्मों का विशेष महत्व होता है। यह अमावस्या पितृपक्ष के ठीक पहले आती है, इसलिए इसे पितरों को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ समय माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से किए गए कर्म सीधे पितृलोक तक पहुंचते हैं।


Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
यदि आप भी अपने पितरों की कृपा पाना चाहते हैं, तो भाद्रपद अमावस्या पर कुछ सरल लेकिन महत्वपूर्ण दान करके उन्हें स्मरण कर सकते हैं। तिल, जल, अन्न, वस्त्र और दक्षिणा जैसे छोटे-छोटे दान न केवल पितरों को संतुष्ट करते हैं, बल्कि आपके जीवन में भी सुख-शांति और समृद्धि लाते हैं। यह तिथि आत्मचिंतन, पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और आध्यात्मिक शुद्धि का एक महत्वपूर्ण अवसर होती है। अगर आप इस शुभ दिन पर अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं, तो इसका पुण्य और भी अधिक फलदायी माना जाता है। जानिए आपकी राशि के अनुसार किन चीज़ों का दान करना शुभ रहेगा। 
Ganesh Chaturthi 2025: इन 5 राशियों पर बरसेगी बप्पा की कृपा, मिलेगा धन, सफलता और शांति

Bhadrapad Amavasya 2025 Daan According To Zodiac Sign
भाद्रपद अमावस्या पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
इस दिन लाल वस्त्र, मसूर दाल और गुड़ का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन में ऊर्जा का संचार होता है।

Bhadrapad Amavasya 2025 Daan According To Zodiac Sign
भाद्रपद अमावस्या पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
स्नान करके पितरों का तर्पण करें और फिर सफेद वस्त्र, दूध और चावल का दान करें। यह आपके जीवन में स्थिरता और सुख लाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhadrapad Amavasya 2025 Daan According To Zodiac Sign
भाद्रपद अमावस्या पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
हरे रंग के वस्त्र, मूंग दाल और साबुत धनिया का दान करना शुभ होता है। इससे वाणी में मधुरता और बुद्धि में तेज़ी आती है।

विज्ञापन
Bhadrapad Amavasya 2025 Daan According To Zodiac Sign
भाद्रपद अमावस्या पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
चांदी, चावल और दूध का दान करना मानसिक शांति प्रदान करता है और पारिवारिक जीवन को संतुलित करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed