फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: इस मूलांक के लोगों के पास नहीं होती कभी धन की कमी, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा

Wed, 06 Aug 2025 04:01 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 06 Aug 2025 04:01 PM IST
सार

आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में बात करने वाले हैं, जिन पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इस मूलांक के जातकों को कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

विज्ञापन
Numerology mulank 6 walo ka bhagya mulank 6 people become rich laxmi ji shower money prosperity
इस अंक वालों के पास रहती है मां लक्ष्मी की कृपा - फोटो : adobe stock

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख के जरिए उसके स्वभाव, भविष्य और भाग्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। व्यक्ति के जन्म की तिथि के अंकों का योग करके जो एकल अंक प्राप्त होता है, उसे मूलांक कहते हैं। यह अंक 1 से 9 के बीच होता है। कुछ विशेष मूलांक ऐसे माने जाते हैं जिन पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। आज हम एक ऐसे ही मूलांक के बारे में बात करने वाले हैं, जिन पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इस मूलांक के जातकों को कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। 



Numerology: इस मूलांक के जातकों को माना जाता है भाग्यशाली, मिलती है हर क्षेत्र में सफलता
Best Life Partner For Mulank 9: मूलांक 9 वाले यदि कर लें इन लोगों से शादी, तो संवर जाएगा जीवन

Numerology mulank 6 walo ka bhagya mulank 6 people become rich laxmi ji shower money prosperity
मूलांक 6 - फोटो : adobe stock

यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 माना जाता है। मान्यता है कि इस अंक के जातकों के पास धन की कमी नहीं रहती और लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Numerology: जुलाई का महीना इन मूलांकों के लिए रहेगा शुभ, करियर में आएगा बदलाव
Numerology: इस मूलांक की संतान माता-पिता को करवाती है गर्व का अनुभव, हर क्षेत्र में करते हैं नाम रौशन
Numerology: दिल की नहीं, दिमाग की सुनती हैं इस मूलांक की लड़कियां, हर परिस्थिति में सोच-समझकर कदम बढ़ाती हैं

Numerology mulank 6 walo ka bhagya mulank 6 people become rich laxmi ji shower money prosperity
मूलांक 6 के स्वामी  - फोटो : amarujala

मूलांक 6 के स्वामी 
मूलांक 6 के स्वामी शुक्र होते हैं, जिसे प्रेम, भौतिक सुख, धन-संपत्ति और सौंदर्य का प्रतीक माना गया है। इसी कारण मूलांक 6 वाले लोगों को भोग-विलास की चीजों की ओर स्वाभाविक आकर्षण होता है और उन्हें जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है। इनका आर्थिक पक्ष प्रबल होता है और ये लोग धन से जुड़े मामलों में भाग्यशाली माने जाते हैं।

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग सोच समझकर मिलाएं हाथ, चली जाती है सकारात्मक ऊर्जा
Numerology: दोस्ती में कभी धोखा नहीं देते इस मूलांक के लोग, ईमानदारी से निभाते हैं हर रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology mulank 6 walo ka bhagya mulank 6 people become rich laxmi ji shower money prosperity
कैसे होते हैं मूलांक 6 वाले लोग? - फोटो : adobe stock

कैसे होते हैं मूलांक 6 वाले लोग?
मूलांक 6 वाले लोग जुनूनी, ईमानदार और समर्पित स्वभाव के होते हैं। धन संकट यदि कभी आता भी है, तो परिस्थिति अपने आप संभल जाती है। इनके पर्स में ज्यादातर पैसे की कमी नहीं होती। इनकी रचनात्मकता कमाल की होती है। कला, संगीत, फैशन, डिजाइन या एंटरटेनमेंट जैसी इंडस्ट्री में ये जल्दी पहचान बना लेते हैं।

Numerology: इस मूलांक के लोग कभी नहीं देते धोखा, रिश्ते में हमेशा होते हैं ईमानदार

विज्ञापन
Numerology mulank 6 walo ka bhagya mulank 6 people become rich laxmi ji shower money prosperity
कैसे होते हैं मूलांक 6 वाले लोग? - फोटो : adobe stock

शुक्र ग्रह की कृपा से इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है और ये अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होते हैं। इनकी सोशल लाइफ भी काफी एक्टिव रहती है और इनके दोस्त बहुत होते हैं। स्वभाव से ये मिलनसार, विनम्र और संवेदनशील होते हैं। इनके पास भले ही अपार धन हो, लेकिन इनमें घमंड बहुत कम देखने को मिलता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed