फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुद्धि और व्यापार के दाता बुध 12 अक्तूबर को करेंगे विशाखा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा फायदा

Fri, 09 Oct 2026 01:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 09 Oct 2026 01:23 PM IST
सार

12 अक्तूबर 2026 को बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
budh nakshatra gochar 2026 mercury transit vishakha nakshatra on 12 october get more profit
बुध का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, वाणी, शिक्षा, तर्क-वितर्क आदि का कारक ग्रह माना गया है। बुध चंद्रमा के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो सबसे तेज गति से चलते हैं। बुध राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। अभी बुध तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं, जो 12 अक्तूबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं। बुध देव इस नक्षत्र में 3 नवंबर तक रहेंगे। बुध के नक्षत्र परिवर्तन करने कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों के ऊपर इन नक्षत्र परिवर्तन का लाभ मिलेगा। 
Trending Videos
budh nakshatra gochar 2026 mercury transit vishakha nakshatra on 12 october get more profit
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभ पहुंचाने वाला होगा। बुध का नक्षत्र परिवर्तन आपकी राशि के छठे भाव में होगा जिससे इस राशि के जातकों को कई मामलों में अचानक लाभ के योग बनेंगे। आय में अच्छा खास इजाफा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों में बढ़ोतरी होगी। जो लोग कला और साहित्य के क्षेत्र में उनके लिए परिणाम अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। 
budh nakshatra gochar 2026 mercury transit vishakha nakshatra on 12 october get more profit
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। लाभ अर्जित करने के मौके मिलेंगे। कठिन कार्यों को करने में आपको धैर्य और संयम रखना होगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। करियर-कारोबार के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
budh nakshatra gochar 2026 mercury transit vishakha nakshatra on 12 october get more profit
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर धनु राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा और शुभ रहेगा। इससे कई मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके बिगड़े काम जल्द से जल्द बनेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति के अच्छे योग हैं। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी। जो लोग जमीन-जायदाद या फिर प्रॉपर्टी के कारोबार में हैं उनको इससे अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी की प्राप्ति के बेहतर अवसर मिलेंगे। 

नवरात्रि के नौ दिन इन चार राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, दशहरे तक नौकरी-बिजनेस में होगा लाभ

सर्वपितृ अमावस्या 2026: खास संयोग पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

शनि नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशि वालों को होगा लाभ, 2027 तक चमकी रहेगी किस्मत

गुरु ने किया बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन चार राशि वालों का भाग्य होगा मजबूत, संतान सुख से लेकर बढ़ेगा सौभाग्य

11 से 24 अक्तूबर तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, मिलेगी नौकरी और बढ़ेगा घर-गाड़ी का सुख

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed