Budh Grah Ka Tula Rashi Me Gochar: ग्रहों के राजकुमार बुध कुंडली में एक विशेष स्थान रखते हैं। ये बुद्धि, मित्रता, तर्क, ज्ञान, संचार, भाषा, एकाग्रता, सौंदर्य और त्वचा के कारक ग्रह माने जाते हैं । जब भी बुध किसी राशि में गोचर करते हैं तो इसका प्रत्येक राशि के स्वभाव, व्यवसाय, त्वचा और आय पर बड़ा प्रभाव पड़ता है।
Budh Gochar: 10 अक्तूबर को बुध ग्रह करेंगे तुला राशि में गोचर, इस राशि के लोग रहें संभलकर
मेष राशि
ग्रहों के राजकुमार बुध का तुला राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। मेष राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी आएगी जिस वजह से वे अपने परिवार के सदस्यों से किसी भी विषय पर खुलकर बात नहीं कर पाएंगे। जो लोग अपना स्वयं का व्यवसाय करते हैं, उनकी आय बढ़ने के बजाय घटने की संभावना अधिक है। जो जातक नौकरी करते हैं उनकी आय का स्रोत कम हो सकता है, जिससे घरों की वित्तीय स्थिति भी खराब हो सकती है।
तुला राशि
मेष राशि के अलावा तुला राशि वालों के लिए भी बुध का गोचर अशुभ है। व्यापारियों को नए ग्राहक न मिलने के कारण मुनाफा नुकसान में बदल सकता है। जो जातक नौकरीपेशा हैं उनके वेतन में कटौती की संभावना है जिससे आर्थिक तंगी की समस्या आ सकती है। तुला राशि के जातक जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं यदि वे मन लगाकर पढ़ाई नहीं करेंगे तो असफल की संभावना है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव की स्थिति बनी रहने के कारण अलगाव की संभावना है ।
कुंभ राशि
बुध ग्रह के गोचर से इस राशि के लोगों के करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं और इसलिए उन्हें माता-पिता और शिक्षकों से असंतोष का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी संभावना है कि नौकरीपेशा जातकों और व्यापारियों की आय बढ़ने के बजाय घट जाएगी, जिसका सीधा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव पैदा हो सकता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव पार्टनर के स्वास्थ्य पर भी पड़ने की संभावना है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।