फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2022: बुध का कर्क राशि में प्रवेश आज, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा इसका शुभ प्रभाव

Sat, 16 Jul 2022 10:54 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 16 Jul 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
Budh Gochar In Kark Rashi Know Its Effects On All 12 Zodiac Signs
BUDH GOCHAR 2022: बुध का राशि परिवर्तन विशेष करके अपनी ही राशि में गोचर करना युवाओं के लिए वरदान की तरह है। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 16 जुलाई की रात्रि 12 बजकर 10 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 31 जुलाई की मध्यरात्रि तक गोचर करेंगे, उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का व्यापार तथा युवाओं पर सीधा प्रभाव पड़ता है अतः सभी राशियों के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

 
Budh Gochar In Kark Rashi Know Its Effects On All 12 Zodiac Signs
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु कहीं न कहीं ये मानसिक अशांति का भी सामना करवाएंगे। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। मकान वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के भी योग।

Budh Gochar In Kark Rashi Know Its Effects On All 12 Zodiac Signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि-
राशि तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति और कुशल नेतृत्व के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी विदेशी। कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar In Kark Rashi Know Its Effects On All 12 Zodiac Signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए बुध आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर बिगड़ते हालात को भी सभाल लेंगे। वस्त्राभूषण व अन्य विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। किसी नए मेहमानके आगमनसे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग और पेट से संबंधित समस्या से सावधान रहें।
विज्ञापन
Budh Gochar In Kark Rashi Know Its Effects On All 12 Zodiac Signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध हर तरह से लाभदायक ही सिद्ध होंगे यद्यपि अधिक व्यय के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से ये उत्तम रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान सम्मान की वृद्धि के संयोग। किसी भी तरहके नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी अवसर अनुकूल ही रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपतियों के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed