लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर यदि किसी प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं तब आपको किसी वरिष्ठ व विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। घबराए अथवा परेशान न हों, आपकी समस्या का कोई न कोई हल निकल ही आएगा और प्रेम संबंध पहले की तरह ही सुचारु रुप से आगे बढ़ेगें।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए दिन प्रतिकूल ही रहने की संभावना बन रही है। प्रेमी चीट भी कर सकता है या आप प्रेमी को चीट कर सकते हैं। सुचारु रुप से चलते हुए प्रेम संबंधों में रुकावट आ सकती है लेकिन किसी मित्र की सलाह आपके लिए आज उपयोगी सिद्ध हो सकती है, उस पर अमल अवश्य करें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज आपका मूड काफी अच्छा हो सकता है और परिवार को छोड़ मित्र के साथ घूमने जाने की प्लानिंग हो सकती है।प्रेम संबंधों को लेकर पीछे यदि कोई परेशानी आई है तब उसे अपने दिमाग से निकाल दें और अच्छै समय को बुरी यादों के कारण बर्बाद न करें. दोनों परस्पर प्रेम लीला में लिप्त रहेगें।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):दोनों के मध्य परस्पर मतभेद अथवा तकरार हो सकती है जिससे दिन की बर्बादी के आसार नजर आते हैं। आप अपने प्रेमी से आज प्रेम से पेश आएं और किसी भी तरह की जिद अथवा अपशब्द उसे ना कहें. जीवन में उतार - चढ़ाव होते रहते हैं आपको इनसे घबराना नहीं चाहिए।