{"_id":"63970d283e58297af618fd42","slug":"budh-gochar-december-2022-mercury-transit-in-dhanu-rashi-know-effects-on-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope 2023: वक्री बुध का धनु राशि में गोचर, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope 2023: वक्री बुध का धनु राशि में गोचर, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत
Mon, 12 Dec 2022 04:45 PM IST
विनोद शुक्ला
आनंद पाराशर
आनंद पाराशर
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
mercury transit
- फोटो : mercury transit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदिक ज्योतिष में बुध को राजकुमार की संज्ञा दी गई है और यह एक युवा ग्रह है। तर्क शक्ति, लेखन और व्यापार में जातक बुध की कृपा से ही सफल होता है। बुध की कृपा से व्यक्ति सफल लेखक और प्रकाशक बनता है। गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में बुध वक्री अवस्था में ही 31 दिसंबर को प्रवेश करेंगे और 18 जनवरी 2023 को मार्गी होकर 7 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अपने इस वक्री गोचर काल में बुध 3 राशियों के लिए बेहद शुभ फल प्रदान करने वाले होंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे 3 राशियां...
horoscope 2023
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए बुध वक्री होकर छठे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव से रोग,ऋण और शत्रु का विचार होता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि अब आपके बारहवें भाव पर होगी। वक्री बुध के इस गोचर से आपको नौकरी के मामले में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी नौकरी का प्रस्ताव आपके सामने होगा। इस गोचर काल में आपका साहस बढ़ा हुआ रहने वाला है। इस समय आपको विदेश से जुड़े मामलो में सफलता मिलेगी ऐसा प्रतीत हो रहा है। इस समय नया काम शुरू करने के लिए आपको परिवार की मदद मिलेगी।
horoscope 2023
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध नवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अब तीसरे भाव से होगा। इस भाव से साहस,यात्रा और भाइयों के बारे में विचार होता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि अब आपके नवम भाव पर होगी। बुध के इस गोचर से कार्य के सिलसिले में की गई यात्राओं से आपको सफलता प्राप्त होगी। इस गोचर काल में आपके पिता और गुरु आपका सहयोग करने वाले होंगे। यह समय खुद का व्यापार कर रहे जातकों के लिए भी बेहद शुभ होने वाला है। इस समय आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
horoscope 2023
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध पंचम और अष्टम भाव से स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अब आपके एकादश भाव से होगा। इस भाव से जातक के लाभ का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि अब आपके पंचम भाव पर होगी। इस गोचर के कारण आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। इस समय आपको उच्च शिक्षा के लिए धन की प्राप्ति होगी। किसी करीबी मित्र से प्रेम हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और समझ बढ़ेगी। बुध की कृपा से इस समय आपको अपने मित्रों के सहयोग से भी धन की प्राप्ति होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।