Budhaditya Rajyog Ka Rashiyon Par Prabhav: 30 अप्रैल को बुध ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे। चूंकि इस समय सूर्य भी मेष राशि में ही हैं। इसलिए बुध और सूर्य की युति से 'बुधादित्य राजयोग' का निर्माण होगा। चूंकि सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में स्थित हैं इसलिए इस योग का प्रभाव और भी अधिक प्रबल होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह ग्रह योग कुल 5 राशियों को लाभान्वित करेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनकी किस्मत चमकेगी।
Shani Jayanti 2026: 13 साल बाद शनि जयंती पर बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग, 5 राशियों की खुलेगी किस्मत
Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल से इन तीन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, नौकरी-यात्रा में आएंगी परेशानियां
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करने जा रहे हैं खरीदारी? राशि के अनुसार जानें क्या रहेगा आपके लिए लकी
2 of 6
आय में भी वृद्धि हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह एकादशी यानी 11वें भाव में गोचर करेंगे। इसके प्रभाव से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और समाज में आपकी अपनी एक अलग पहचान बनेगी। नए अवसर मिलने की संभावना है और आय में भी वृद्धि हो सकती है। माता-पिता को अपनी संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
3 of 6
धन-संपत्ति में वृद्धि की भी संभावना है।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की कुंडली के 9वें भाव में बुध ग्रह गोचर करेंगे। इससे आपका भाग्य प्रबल होगा। नया ज्ञान प्राप्त करने, उच्च शिक्षा ग्रहण करने या नए कौशल सीखने के लिए यह एक उत्तम समय है। इसके अतिरिक्त आर्थिक प्रगति और धन-संपत्ति में वृद्धि की भी संभावना है।
4 of 6
समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह 5वें भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर का शुभ प्रभाव आपको अपनी नौकरी और करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप कोई नई ट्रेनिंग या शॉर्ट-टर्म कोर्स कर सकते हैं। इससे आपकी उन्नति में सहायक सिद्ध होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
5 of 6
शांति और सौहार्द में वृद्धि होगी।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों की कुंडली के चौथे भाव में बुध ग्रह गोचर करेंगे। बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से आपके घर पर धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों का आना-जाना बढ़ सकता है। घर में एक आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होगा। इससे शांति और सौहार्द में वृद्धि होगी। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।