फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2024: कन्या राशि में बुध का गोचर, इन चार राशियों के भाग्य में होगी वृद्धि

Wed, 18 Sep 2024 06:05 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 18 Sep 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2024 these zodiac signs will get benefits
Budh Gochar 2024 - फोटो : freepik

Budh Gochar 2024: बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह माने जाने वाले बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध को बुद्धि और व्यापार के साथ-साथ संचार और वाणी का ग्रह भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन जातकों की कुंडली के स्वामी ग्रह बुध होते हैं, वह न केवल कुशाग्र बुद्धि बल्कि वाक्पटु भी होते हैं। 



ये लोग सभी के साथ मिलजुल कर रहने वाले और हंसमुख स्वभाव के माने जाते हैं। 23 सितंबर को बुध ग्रह सिंह राशि से निकल कर अपनी ही राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। ऐसे में बुध का कन्या राशि में ही गोचर करना कुछ राशियों के लिए लाभदायक होने वाला है। आइए जानते हैं कि वो राशियां कौन सी हैं।

Budh Gochar 2024 these zodiac signs will get benefits
Budh Gochar 2024 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
ज्योतिष गणना के अनुसार वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आपकी लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएगा। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।

Budh Gochar 2024 these zodiac signs will get benefits
Budh Gochar 2024 - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए ये गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान मीडिया, वकालत, प्रकाशन, सिंगिंग जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरी में चल रही समस्याओं का निवारण होगा। जो जातक दवा का कारोबार कर रहे है, उन्हें लाभ की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2024 these zodiac signs will get benefits
Budh Gochar 2024 - फोटो : amar ujala

धनु राशि 
बुध का कन्या राशि गोचर धनु राशि के लिए शुभ होगा। ये गोचर व्यापारियों के लिए लाभदायक होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप फैमिली के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Budh Gochar 2024 these zodiac signs will get benefits
Budh Gochar 2024 - फोटो : amar ujala

मीन राशि 
मीन राशि के लिए बुध का राशि परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। ये समय मीन राशि के व्यापारियों के लिए लाभदायक साबित होगा। इन्हें 23 सितंबर 2024 के बाद से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जॉब करने वालों को किसी नए अवसर की प्राप्ति होगी। वहीं विवाह के लिए किसी योग्य व्यक्ति का रिश्ता आ सकता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed