वैदिक ज्योतिष में बुध एक महत्वपूर्ण ग्रह है। दरअसल किसी भी व्यक्ति का संवाद कौशल, तर्क शक्ति, लेखन, ज्योतिष ज्ञान बुध के द्वारा ही संचालित होते हैं। इसके अलावा फाइनेंस से जुड़े मामलों में भी बुध की कृपा से ही सफलता मिलती है। बुध ग्रह 3 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय मेष राशि में विराजमान राहु की बुध पर दृष्टि होगी। गुरु की राशि में बुध को अच्छा फल देने वाला माना गया है। वहीं 4 राशियां ऐसी है जिनको इस गोचर से बेहद फायदा होगा। आइए समझते हैं।
Budh Gochar 2022: 3 दिसंबर को बुध का धनु राशि में गोचर, इन 4 राशि के जातकों की बदलेगी तकदीर
मेष राशि - इस राशि के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। तीसरे भाव से पराक्रम का और छठे भाव से रोग,ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। बुध का गोचर अब आपके भाग्य स्थान से ही होगा। नवम भाव में विराजमान बुध की दृष्टि तीसरे भाव पर जा रही है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अब यात्राओं का लाभ प्राप्त होगा। अपने भाई या मित्र की मदद से आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ सकते है। इस समय लेखन,प्रकाशन और वित्त से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आपकी वाणी के प्रभाव पर काम होंगे। नौकरी में सहयोगी मददगार होंगे। किसी काम के लिए बैंक से लोन लेना चाह रहे थे तो वो अब संभव होता हुआ दिखाई दे रहा है।
कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध पांचवें तथा आठवें भाव के स्वामी होते हैं। पंचम भाव से प्रेम,शिक्षा और संतान का वही आठवे भाव से अचानक होने वाली घटनाओं का पता लगाया जाता है। बुध का गोचर इस समय आपके लाभ स्थान में होगा। बुध की दृष्टि आपके पंचम भाव पर जा रही है। इस गोचर काल में आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय बड़े भाइयों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। बुध की दृष्टि के कारण पढाई कर रहे छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मीडिया,जनसंचार और लेखन से जुड़े जातक अपने कार्य के माध्यम से लोगों के बीच प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। इस समय आपके प्रेमी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा और आप पिकनिक पर भी जा सकते है। इस समय नवविवाहित महिला गर्भधारण करना चाहे तो उचित समय है।