फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (21-27 Nov): आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 19 Nov 2022 07:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 07:40 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 november 2022 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्तता वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-काराबोर के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा काफी थकान भरी और उम्मीद से कम फल देने वाली रहेगी। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आप मौसमी बीमारी या फिर पुरानी बीमारी के उभरने पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरी तरह फोकस करना होगा, अन्यथा किसी गलती के चलते आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार बन सकते हैं। इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना बिल्कुल न भूलें। सप्ताह के अंत तक आपको धन की कमी से जूझना पड़ सकता है, ऐसे में अपने धन का प्रबंधन करके चलना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ तालमेल में कुछ कमी आ सकती है। किसी भी गलतफहमी को संवाद के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 
उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें और मंगलवार के दिन उन्हें विशेष रूप से सिंदूर का चोला चढ़ाएं। 

weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 november 2022 know prediction of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में करियर या कारोबार के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा और कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे थे, उन्हें नए अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकदमे में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपके लंबे समय से अटके सरकारी काम पूरे हो जाएंगे। मनचाही जगह पर तबादले या प्रमोशन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। हालांकि माता-पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से शीघ्र ही सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दें तो कुल मिलाकर सेहत सामान्य रहेगी।  
उपाय: प्रतिदिन शक्ति के किसी भी स्वरूप की साधना-आराधना करें और शुक्रवार के दिन प्रसाद में दूध, सफेद मिठाई अथवा चीनी जरूर चढ़ाएं।

weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 november 2022 know prediction of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का मन इस सप्ताह अपने सहयोगियों और शुभचिंतकों की मदद समय पर न मिल पाने के कारण उदास रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको न सिर्फ निजी जीवन में बल्कि कार्यक्षेत्र में अचानक से आई कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको नीचा दिखाने के लिए आपके काम में अड़ंगे डाल सकते हैं। सीनियर भी आपके द्वारा किए गए प्रयास और परिश्रम को नजरंदाज कर सकते हैं। करियर और कारोबार में अपेक्षा के अनुरूप सफलता न मिलने से आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। घर की मरम्मत या फिर किसी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज के क्रय में जेब से ज्यादा पैसे खर्च हो जाने पर आपका बजट गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेन-देने करते समय उचित सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। इस दौरान किसी योजना में सोच-समझकर ही धन निवेश करें। सप्ताह के अंत में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि यह यात्रा सुखद एवं लाभप्रद सबित होगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर काफी मददगार साबित होगा। खट्टी-मीठी नोंक-झोंक के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय : प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन मूंग की दाल का दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 november 2022 know prediction of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में इष्ट-मित्रों की मदद से सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूर्व में किए गए किसी कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। ऐसे लोगों के हाथ कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। यदि आप विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो इस दिशा में किए गए प्रयास में बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी के सामने प्रपोज करने की सोच रहे थे, ऐसा करने पर आपकी इस सप्ताह बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। इस दौरान किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। 
उपाय : प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और सफेद चंदन से अभिषेक करें। साथ ही साथ शिव चालीसा का पाठ पूरी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 november 2022 know prediction of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में आपके अपने आपका साथ दें या फिर भी न दें आप अपनी काबिलियत के दम पर सबके सामने अपना लोहा मनवाकर ही मानेंगे। इस सप्ताह आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़कर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। सत्ता सरकार से जुड़े लोगों को बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इन सभी सुखद संयोग के बीच आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। सफलता के जोश में आप अभिमान और दूसरों का अपमान करने से बचें, अन्यथा आपके अपने शुभचिंतक आपसे छिटक सकते हैं। आपको इस दौरान उतावलेपन एवं भावना के प्रवाह में बहनें से भी बचना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए अन्यथा संभावित लाभ हानि में बदल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको सेहत संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने को मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन सूर्यनारायण एवं लक्ष्मीनारायण की विधि-विधान से साधना करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed