फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhadrapada: भाद्रपद माह में इन राशि वालों के ऊपर रहेगी बाल गोपाल की विशेष कृपा, मिलेगी अच्छी सफलता

Sun, 03 Sep 2023 08:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 03 Sep 2023 08:10 AM IST
विज्ञापन
bhadrapada month 2023 very auspicious for these zodiac signs will bless lord krishna and happiness and money
- फोटो : iStock

भाद्रपद महीना हिंदू कैलेंडर का छठा महीना होता है। इस माह को भादो भी कहा जाता है। भाद्रपद महीना 01 सितंबर 2023 से शुरु होकर 29 सितंबर 2023 तक चलेगा। भादो का महीना धर्म और आध्यात्म के लिहाज से बहुत ही श्रेष्ठ माह माना जाता है। भाद्रपद महीना भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश दोनों को ही समर्पित होता है। भादो के महीने में ही भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाई जाती है। वहीं इसी माह में 10 दिनों तक गणेशोत्सव की धूम रहती है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के नजरिए से भाद्रपद महीना में ग्रहों की चाल विशेष रही जिससे इसका लाभ कुछ राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं भादो के महीने में किन-किन राशि वालों के भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। 

bhadrapada month 2023 very auspicious for these zodiac signs will bless lord krishna and happiness and money
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए हिंदू कैलेंडर का छठा महीना भाद्रपद और अंग्रेजी कैलेंडर का सितंबर का महीना करियर और भाग्य के लिए लिहाज से सफलताओं के भरा रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ इस माह आपको मिलेगा जिससे आपको मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति में सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मकता बनी रहेगी। नौकरी और व्यापार करने के वाले जातको को लाभ के संकेत हैं।
bhadrapada month 2023 very auspicious for these zodiac signs will bless lord krishna and happiness and money
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस माह एक साथ कई तरह की खुशियां मिलेगी। करियर के लिहाज से यह महीना बहुत ही शानदार रहेगा। आपको ऊंचाई हासिल होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुका का धन आपको इस माह वापस मिलने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो  आगे चलकर आपके करियर में सहायक सिद्ध होगा। सेहत में सुधार दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhadrapada month 2023 very auspicious for these zodiac signs will bless lord krishna and happiness and money
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए यह महीना धन प्राप्ति के लिहाज से शुभ रहेगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पूरे महीने होती रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति और यश की प्राप्ति होगी। आपके व्यवहार और काम की तारीफ हर कोई करेगा।
परिवार में सुख-शांति और धर्म-कर्म के कामों में व्यस्त रहेंगे। 

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
bhadrapada month 2023 very auspicious for these zodiac signs will bless lord krishna and happiness and money
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके हर एक काम समय पर पूरे होंगे। नौकरी में अच्छा पल देखने को मिलेगा। वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के संकेत है। इस माह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed