Ganesh Chaturthi 2025: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर 'गणेश चतुर्थी' मनाई जाती है। इस वर्ष 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी है। इस दिन देशभर में भगवान गणेश की भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है। साथ ही भक्तजन घरों और मंदिरों में भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करते हैं और आगामी दस दिनों तक प्रभु की विधि-विधान से उपासना करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बना हुआ है, जो पर्व की महत्ता कई गुना बढ़ा रहा है।
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Ganesh Chaturthi 2025: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर 'गणेश चतुर्थी' मनाई जाती है। इस वर्ष 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी है। इस दिन देशभर में भगवान गणेश की भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुला राशि
यह समय तुला राशि के लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि लेकर आया है। आपको मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। गणेश जी की कृपा से व्यापार में मनचाहा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान किसी नए संस्थान में नौकरी करने का मौका आपको मिलेगा। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य का आशीर्वाद और स्नेह आपको प्राप्त होगा। ग्रहों के विशेष प्रभाव से आपकी वाहन या भूमि-भवन लेने का सपना पूरा होगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान से नवाजा जा सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा, जिससे किसी अन्य कार्य की शुरुआत भी आप करेंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर का सपोर्ट अपेक्षाकृत साथ मिल पाएगा। छात्रों और संतान से जुड़ी चिंताओं में राहत संभव है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अगर आप विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे थे, तो कई नया अपडेट मिलेगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। प्रेम प्रसंग में मधुरता रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति संभव है। आपको व्यापार विस्तार की योजनाओं का लाभ होगा। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि इस दौरान आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पर्यटक स्थल पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। अगर आपने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम पक्ष में आएगा। छात्रों को मनचाही जगह दाखिला मिल सकता है। आपकी मेहनत और समझदारी के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके शुभचिंतक आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।Ganesh Chaturthi 2025: इन चीजों के बिना अधूरी है गणेश जी की स्थापना, जानें संपूर्ण पूजन सामग्री