फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2025: इन 5 राशियों पर बरसेगी बप्पा की कृपा, मिलेगा धन, सफलता और शांति

Fri, 22 Aug 2025 02:40 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 02:40 PM IST
सार

Ganesh Chaturthi Lucky Zodiac Signs: भगवान गणपति की अनुकम्पा से इन पांच राशियों के जीवन में जो भी विघ्न या बाधाएं थीं, वे दूर होकर सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। इस शुभ अवसर पर उनकी मेहनत रंग लाएगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 5 Zodiac Signs Blessed with Success and Prosperity
गणेश चतुर्थी राशिफल - फोटो : amarujala

Ganesh Chaturthi Lucky Rashiyan:  गणेश चतुर्थी का पावन पर्व इस बार 27 अगस्त बुधवार को मनाया जाएगा। यह त्योहार न केवल भगवान गणपति की पूजा का मौका होता है, बल्कि जीवन में नए शुभ अवसर और खुशियां लेकर आता है। खास बात यह है कि इस बार की गणेश चतुर्थी कुछ विशेष राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाली है। इन राशियों के जातकों को आर्थिक स्थिति में सुधार, नए अवसर और सफलता मिलने के मजबूत योग बन रहे हैं।


Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर गणपति मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, न करें नियमों की अनदेखी
भगवान गणपति की अनुकम्पा से इन पांच राशियों के जीवन में जो भी विघ्न या बाधाएं थीं, वे दूर होकर सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। इस शुभ अवसर पर उनकी मेहनत रंग लाएगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं वे कौन-सी पांच राशियां हैं, जिनके लिए यह गणेश चतुर्थी खास तोहफा लेकर आएगी।
Lord Ganesha Idol: गलती से भी घर में न रखें गणेश जी की ऐसी प्रतिमा, स्थापना से पहले रखें इन चीजों का ख्याल

Ganesh Chaturthi 2025 5 Zodiac Signs Blessed with Success and Prosperity
जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और विघ्न दूर हो जाएंगे। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
इस साल गणेश चतुर्थी का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। इस दिन आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हुआ दिखाई देगा, जिससे आप हर कार्य में जोश और उत्साह के साथ उतरेंगे। गणपति जी का नाम लेकर यदि आप कोई नया काम शुरू करते हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और विघ्न दूर हो जाएंगे। साथ ही, इस खास दिन किया गया कोई भी निवेश आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा और भविष्य में इससे आपको अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। नए अवसर आपके द्वार पर दस्तक देंगे, इसलिए इन मौकों को पकड़ने में संकोच न करें।

Ganesh Chaturthi 2025 5 Zodiac Signs Blessed with Success and Prosperity
आपके प्रयासों की सराहना होगी और आप कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत शुभ संकेत लेकर आएगा। करियर के क्षेत्र में इस दिन आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें यदि आप भुनाने में सक्षम होंगे तो निश्चित ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके प्रयासों की सराहना होगी और आप कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपकी प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन भी सुखमय और शांतिपूर्ण रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक रूप से भी आप मजबूत स्थिति में रहेंगे। इस दिन सबसे जरूरी है कि आप खुद पर विश्वास रखें, तभी आप बेहतर फैसले लेकर सफलता की ओर बढ़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 5 Zodiac Signs Blessed with Success and Prosperity
आपके रिश्ते मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेंगे, खासकर जीवनसाथी के साथ आपका समय आनंदमय बीतेगा। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन नए अवसरों से भरा रहेगा। आप इस दिन कोई भी नई पहल कर सकते हैं, जिसमें आपको भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस दिन की सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में तरक्की और सफलता के द्वार खोल सकती है। आपके रिश्ते मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेंगे, खासकर जीवनसाथी के साथ आपका समय आनंदमय बीतेगा। साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी, जिससे आप पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 5 Zodiac Signs Blessed with Success and Prosperity
विघ्नहर्ता गणपति बप्पा आपकी सभी परेशानियों और संकटों को दूर करेंगे। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन निवेश के लिहाज से अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन आप प्रॉपर्टी, शेयर या किसी अन्य क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे। विघ्नहर्ता गणपति बप्पा आपकी सभी परेशानियों और संकटों को दूर करेंगे। जो पुराने रुके हुए काम थे, वे इस समय सफल होंगे। करियर में भी आपको नए अवसर मिलेंगे, जो आपकी उन्नति का रास्ता आसान बनाएंगे। यह दिन आपके पेशेवर कौशल को निखारने और तराशने का भी समय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed