फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: शनि, शुक्र और बुध के संयोग से बनेगा जबरदस्त राजयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Tue, 06 Aug 2024 06:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 06 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
august month make samsaptak and shash rajyog these zodiac sign will be lucky
अगस्त में ग्रहों का गोचर और राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, राशियों और भावों के आपसी संबंध से भविष्यवाणियां की जाती हैं। ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से जातकों के जीवन में तरह-तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं। ज्योतिष में सभी नौ ग्रहों में से सबसे ज्यादा शनि ग्रह का महत्व होता है। शनि ग्रह किसी एक राशि में सबसे ज्यादा दिनों तक रहते हैं। शनि मंद गति से चलने के कारण यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद अगली राशि में प्रवेश करते हैं। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं चंद्रमा, बुध और शुक्र ग्रह सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह हैं। बुध और शुक्र ग्रह लगभग एक माह के अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं। 


आपको बता दें कि अगस्त के महीने में सिंह राशि में दैत्यों के गुरु शुक्र और राजकुमार ग्रह बुध की युति हो रही है। इसके अलावा इनके सामने ही शनि ग्रह विराजमान होकर समसप्तक राजयोग के साथ केंद्र त्रिकोण में राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। तीन प्रमुख ग्रहों के राजयोग बनाने के कारण कुछ राशि वालों पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। 
august month make samsaptak and shash rajyog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
अगस्त के महीने में बुध-शुक्र और शनि के योग से बना राजयोग बहुत ही खास रहने वाला है। इसी महीने में आपकी राशि में मंगल और गुरु की युति भी हो रही है। आपके चौथे भाव में शुक्र-बुध की युति और शनि के संयोग से बने शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों के लिए उनके करियर और व्यापार में तरक्की के योग हैं। आपको नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अचानक से धन लाभ और कुछ शुभ सूचनाएं आपको मिल सकती हैं। 

Weekly Horoscope (05-11 अगस्त 2024): सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

august month make samsaptak and shash rajyog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक सिंह राशि के जातकों के पहले भाव में शुक्र और बुध विराजमान होंगे। इस तरह से इन ग्रहों के सामने ही शनि बली होकर विराजमान होंगे। सिंह राशि के जातकों को समसप्तक योग का लाभ तो मिलेगा ही साथ ही केंद्र-त्रिकोण राजयोग भी सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। जो लोग व्यापार से संबंधित हैं वे उनका अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आय के नए-नए स्त्रोत आपको मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
august month make samsaptak and shash rajyog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र सातवें भाव में विराजमान होंगे। इसके साथ शनि आपके चौथे भाव में संचरण करते हुए शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस तरह से इस राशि के जातकों को करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नई-नई योजनाएं फलीभूत होंगी जिससे आपको सरकारी प्रोजेक्ट मिलने से सहायता प्राप्त होगी। धन अर्जित करने के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed