मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई संभावनाओं को लिए हैं। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी कार्य विशेष के लिए की गई मेहनत और प्रयास पूरी तरह से सफल होंगे। यदि आप बीते कुछ समय से रूटीन काम को करते-करते बोर हो गये थे तो आपको इस सप्ताह कुछ नया करने को मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को सप्ताह की शुरुआत में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे निभाने के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यह समय साझेदारी में व्यवसाय करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा।
आपको इस सप्ताह कोई बड़ी कारोबारी डील करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। कदम-कदम पर मिलने वाली सफलता और मनचाहे कार्यों के समय पर पूरा होने पर आपके भीतर एक अलग ही ऊर्जा और स्फूर्ति देखने को मिलेगी। इस सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के साथ अपने घर-परिवार, घरेलू जिम्मेदारियों के बीच संतुलन कायम करने का पूरा प्रयास करेंगे। खास बात यह कि आपका यह प्रयास बहुत हद तक सफल साबित होगा। सप्ताह के मध्य में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। संगी-साथियों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार अथवा श्रीसुदंरकांड का एक बार पाठ करें।
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी अथवा लापरवाही में करने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर न सिर्फ कार्यक्षेत्र से जुड़ा अतिरिक्त काम का बोझ आ सकता है, बल्कि घरेलू मोर्चे पर भी आपको तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का विषय बन सकते हैं। इस दौरान आपको येन-केन-प्रकारेण अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे लेकिन उसमें आंशिक सफलता मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। चूंकि यह समय आपकी प्रगति के लिहाज से मिलाजुला रहने वाला है, ऐसे में इस दौरान आपको करियर अथवा कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए तथा अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाने की आवश्यकता बनी रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से आपके अटके हुए कार्यों में थोड़ी गति आ सकती है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। हालांकि मुश्किल भरे समय में आपका जीवनसाथी आपके साथ पूरी तरह साथ खड़ा नजर आएगा। वृष राशि के जातकों को प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचने की आवश्यकता है, अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है। किसी से ऐसा वादा न करें, जिसे भविष्य में पूरा करना मुश्किल हो।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले और अधिक शुभता एवं सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी रोजी-रोजगार से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। स्वजनों एवं शुभचिंतकों के सहयोग से करियर-कारोबार में होगी। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी बड़ी डील होने अथवा नये कारोबार की शुरुआत होने की संभावना बन रही है। यह समय विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के भी योग बनेंगे। यात्रा सुखद और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी। यह सप्ताह कामकाजी महिलाओं के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा। उच्च पद की प्राप्ति से न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह एक बेहतर जिंदगी जीने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान साथी-संगी के साथ अचानक से किसी पर्यटन स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह आपका विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप सिंगल हैं तो किसी के साथ मित्रता या प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। खानपान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम कहावत को हर पल याद रखना होगा। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को करते समय आने वाली छोटी-मोटी दिक्कतों से बिल्कुल भी घबराना नहीं है बल्कि अपने सतत प्रयास करते हुए उसे पूरा करने का संकल्प निभाना है अन्यथा आपको मंजिल के पास पहुंच कर भी उसे न पा पाने का गम सताएगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने अटके कार्यों को पूरा करने के लिए प्रभावी लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आपका कोई इष्ट-मित्र आपको जीवन की मुश्किलों से उबारने में विशेष मददगार साबित होगा। सप्ताह के मध्य में निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान आपको अपने करियर-कारोबार पर ध्यान देने के साथ घर वालों की फरमाइशों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी मानसिक थकान को मिटाने के लिए अचानक से किसी पयर्टन अथवा तीर्थ स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस दौरान आपका मन किसी एकांत पर जाकर कुछ समय बिताने का करेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में आपको कुछ बोलते समय इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आप कहते क्या हैं और दूसरे तक पहुंचता क्या है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। इस सप्ताह पिता अथवा पितातुल्य व्यक्ति का आप पर विशेष आशीर्वाद बरसेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और उर्जा खर्च करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कर्ज और मर्ज दोनों चीजें आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको धन उधार भी लेना पड़ सकता है। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को स्वजनों के साथ उलझने की बजाय उनकी भावनाओं और बातों को समझने का प्रयास करना होगा अन्यथा आपके आत्मीय रिश्तों में खटास आ सकती है। सप्ताह के मध्य में गुप्त सौदे, सरकार संबंधी कार्य, कानूनी मामले कुछ ऐसे विषय होंगे, जिसे लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं से भी आपको जूझना पड़ेगा।
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी दूसरे व्यक्ति पर आश्रित रहने की बजाय खुद अपना काम निबटाने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह धन का लेन-देने करते समय खूब सावधानी बरतें और कागजी काम समय पर निबटाने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपको स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपके भीतर निराशा के भाव जाग सकते हैं। हालांकि ऐसे अपने स्वभाव में खीज या चिड़चिड़ापन लाने की बजाय अपनी जिम्मेदारियों को कूल रहते हुए निभाना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध हो या फिर आपका वैवाहिक जीवन आपको अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होना पड़ेगा, तभी आपको सुख की अनुभूति होगी।
उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ को जल दें तथा दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।