फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ राशि में शनिदेव होंगे उदय, इन राशियों के लिए सफलता और धन लाभ के योग

Tue, 16 Jan 2024 01:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 16 Jan 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
astrology predictions shani dev rise in kumbh rashi in march 2024 lucky zodiac sign
ज्योतिष में शनिदेव का विशेष महत्व होता है। शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

Shani Dev 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी ग्रह अपनी राशि बदलते हैं या फिर अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका व्यापक प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष में शनिदेव का विशेष महत्व होता है। शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने गए हैं। ये किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं और आने वाले कुछ दिनों में ये उदय होंगे। शनिदेव मार्च 2024 को उदय होंगे जिसके कारण इसका सभी 12 राशि के जातकों के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए शनि का उदय होना किसी वरदान से कम नहीं है।

राशि परिवर्तन 2024: शुक्र का धनु राशि में प्रवेश, जानिए किन-किन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव
मकर संक्रांति 2024: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
Astrology: धनु राशि में चार ग्रहों का शुभ योग, इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और होगा धन लाभ

 

astrology predictions shani dev rise in kumbh rashi in march 2024 lucky zodiac sign
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मार्च 2024 में न्याय के देवता शनिदेव का उदय होना मेष राशि के जातकों की आय और लाभ के लिहाज से बहुत ही शुभ रहने वाला हो सकता है। शनिदेव आपकी राशि से 11वें भाव में उदय होंगे। 11वां भाव लाभ का स्थान होता है। ऐसे में कमाई के नए-नए रास्ते बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई योजनाओं में आपको सफलता मिलेगी। निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हासिल होगा।
astrology predictions shani dev rise in kumbh rashi in march 2024 lucky zodiac sign
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपको लाभ के कई मौके प्राप्त हो सकते हैं। शनिदेव आपकी राशि से सातवें भाव में उदय होंगे। जिससे आपको साझेदारी और वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। जिन जातकों के कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है उन्हें सफलताएं मिल सकती हैं। नौकरी के अच्छे मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी आय में इजाफा देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology predictions shani dev rise in kumbh rashi in march 2024 lucky zodiac sign
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए जातकों के लिए शनि का उदय होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शनिदेव आपकी राशि में ही उदय होने वाले हैं। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं जिस कारण से आपके ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान और प्रमोशन मिलने के योग हैं। जो लोग किसी के साथ साझेदारी के व्यापार में हैं उन्हे अच्छा लाभ मिलने के शुभ संयोग हैं। आपकी नई योजनाएं अच्छे तरीके से फलीभूत होंगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed