फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन 2024: शुक्र का धनु राशि में प्रवेश, जानिए किन-किन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव

Tue, 16 Jan 2024 11:26 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 16 Jan 2024 11:26 AM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Dhanu Rashi These Zodiac Signs Will Be Shine and Happy
venus transit 2024 - फोटो : अमर उजाला
शुक्र 18 जनवरी की रात्रि 08 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 12 फरवरी की सुबह 04 बजकर 52 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अतः सभी राशियों के लिए इनका धनु राशि में गोचरकाल कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Dhanu Rashi These Zodiac Signs Will Be Shine and Happy
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद रहेगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। तीर्थयात्रा का भी सुअवसर आएगा। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं।
 
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Dhanu Rashi These Zodiac Signs Will Be Shine and Happy
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। इसके प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कुल मिलाकर गोचर बड़ा अप्रत्याशित परिणाम वाला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Dhanu Rashi These Zodiac Signs Will Be Shine and Happy
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है जो भी कार्य करेंगे उसी में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Dhanu Rashi These Zodiac Signs Will Be Shine and Happy
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव उतार-चढ़ाव की अधिकता लाएगा। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा किंतु हताश न हो सफलता आपको ही मिलेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी किसी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। किसी कारण से तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed