{"_id":"5b2f7b054f1c1bf56e8b9ad7","slug":"astrology-daily-rashifal-25th-june-2018-horoscope","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 जून 2018 राशिफल: इन 5 राशियों के लिए सफलता पाने का दिन है, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
25 जून 2018 राशिफल: इन 5 राशियों के लिए सफलता पाने का दिन है, जानें अपना राशिफल
Content Partner: Astrosage
Published by: Prateek Ranjan
Updated Mon, 25 Jun 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
zodiac
- फोटो : zodiac
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। कैसा रहेगा आपका पूरा दिन? जानिए अपना 25 जून 2018 का राशिफल..
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
2 of 13
aries
- फोटो : aries
मेष राशि- आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। कोई पौधा लगाएं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। बेकार समय बिताने तो यह बेहतर ही है।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
3 of 13
taurus
- फोटो : taurus
वृष राशि- जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। बच्चों के साथ विवाद मानसिक दबाव का कारण बन सकता है – ख़ुद को एक बिन्दु से ज़्यादा तनाव में न डालें, क्योंकि कुछ मसले तभी सही रहते हैं जब उनमें दख़ल न दिया जाए। रोमांस के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की ज़रूरत हे। छुट्टी का पूरा दिन चीज़ों की मरम्मत कराने की कोशिश में ज़ाया हो जाए, यह वाक़ई बहुत बुरा लगता है। ख़ास तौर पर तब जबकि वह चीज़ ठीक भी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
4 of 13
gemini
- फोटो : gemini
मिथुन राशि- आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुज़ारने की योजना बनाएँ। आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप कुछ सुकून भरे पल जी सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
5 of 13
cancer
- फोटो : cancer
कर्क राशि- दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आपकी ज़िन्दगी भले ही बेहतरीन नज़र आए- लेकिन हाल में हुई किसी घटना के चलते आप अन्दर-ही-अन्दर खिन्न और उदास होंगे। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है। विचारों से ही मनुष्य की दुनिया बनती है – कोई बेहतरीन किताब पढ़कर आप अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।