{"_id":"5b2e27014f1c1bda6e8b98ab","slug":"astrology-daily-rashifal-24th-june-2018-horoscope","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"24 जून 2018 राशिफल: इन राशि वालों को अच्छी अामदनी होने की उम्मीद, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
24 जून 2018 राशिफल: इन राशि वालों को अच्छी अामदनी होने की उम्मीद, जानें अपना राशिफल
Sun, 24 Jun 2018 07:55 AM IST
Prateek Ranjan
Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage
Published by: Prateek Ranjan
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
zodiac
- फोटो : zodiac
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। कैसा रहेगा आपका पूरा दिन? जानिए अपना 24 जून 2018 का राशिफल..
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
aries
- फोटो : aries
मेष राशि- आपका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं होगा। चिकित्सक की सलाह या दवाई लेने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पर्याप्त आराम करें। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दिन के आख़िर में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को सहलाएगा। सप्ताह में छुट्टी वाले दिन स्मार्टफ़ोन स्क्रीन पर बॉस का नाम देखना किसे अच्छा लगता है भला? लेकिन इस बार आपके साथ यही हो सकता है।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
taurus
- फोटो : taurus
वृष राशि- क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है- इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं। आप अचानक गुलाबों की ख़श्बू से ख़ुद को सराबोर पाएंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन ख़ुशगवार गुज़रेगा। नींद शरीर की आवश्यक भूख है, परन्तु ज़रुरत से ज़्यादा सोना सेहत के लिए नुक़सानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
gemini
- फोटो : gemini
मिथुन राशि- दोस्त से मिली ख़ास तारीफ़ ख़ुशी का ज़रिया बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी ज़िंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो ख़ुद तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की ख़ुशी ख़त्म हो सकती है। अच्छा यही है कि परेशानियों का सामना दफ़्तर में ही करें और घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे। जब आपके परिजन सप्ताहांत में आपको कुछ-न-कुछ करने के लिए मजबूर करते रहें, तो ग़ुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शान्त रहना आपके फ़ायदे में साबित होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
cancer
- फोटो : cancer
कर्क राशि- किसी दोस्त के साथ ग़लतफ़हमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है, किसी भी फ़ैसले पर पहुँचने से पहले संतुलित नज़रिए से दोनों पक्षों को जाँचें। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं- लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है। मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है – इसके लिए आप किसी बाग़ीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं।