गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
भविष्यवाणी : 20 दिसंबर गुरुवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष
आपकी राशि मेष है। चंद्र का संक्रमण आज वृष राशि से हो रहा है। चंद्र का ऐसा संक्रमण मिश्रित फल देने वाला है। आज चंद्र की स्थिति प्रबल है ऐसे में हो सकता है आज आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिले। आज आपको कहीं से अनुकूल पत्र प्राप्त होने की संभावना है। पूर्व एवं वर्तमान प्रयासो के अनुरूप आज आपको धन सम्बन्धी मामलों में लाभ या हानि हो सकती है। आज आपका दिन शुभ है यह आपको आपके प्रयत्नो का सीधा फल देगा। लेकिन प्रयत्नो का अभाव मुश्किल परिणाम भी ला सकता है। दिन उत्तम रहने वाला है। आज का दिन अनुकूल फल प्रदान करने वाला है। यह आप पर निर्भर है कि आप इसका उपयोग किस क्षेत्र में करते हैं। सफेद रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा।
वृषभ
जिनका जन्म वृष राशि में हुआ है उनके लिए आज का दिन शुभ है क्योंकि चंद्र आपकी जन्म राशि में दोबारा प्रवेश कर रहा है। इसके प्रभाव में आप अपनी इच्छा शक्ति बढाने में कामयाब होंगे। आपकी मानसिक स्थिरता बढेगी जिससे आपके जीविका निर्माण में मदद मिलेगी। इस समय चंद्र का संक्रमण सूर्य, चंद्र, मंगल ग्रहों के नक्षत्रों से है। इस कारण आपकी जन्म राशि में कुछ विध्न नही है। यह महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बेहतर समय है। आज का दिन नई परियोजनाओं को प्रारंभ करने व निवेश करने की दृष्टिकोण से भी उत्तम है। लेकिन अवांछनीय वस्तुओं की संगत और ज्ञान का सही उपयोग नहीं करने से आपको हानि हो सकती है।
मिथुन
आज आपके लिए लाल रंग शुभ रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, आप अपने बच्चों के साथ खुशी महसूस करेंगे। कोई महिला आपकी मददगार होगी। बड़े भाई की तरह अपने छोटे भाई बहनों के प्रति अपनी जिम्मेवारियों का निभाएं, इससे आपका भाग्य उन्नत होगा। अपने व्यावसायिक साझेदारो और सहयोगियो पर ध्यान दीजिए और यह निर्णय लीजिए कि उनके साथ सम्बन्ध रखा जाए अथवा नहीं। आय के अन्य स्रोतों की जॉंच कीजिए और तय कीजिए कि क्या आपके लिए वह लाभदायक है अथवा नहीं। शिक्षा के नजरिए से दिन उत्तम हैं।
कर्क
आपकी जन्म राशि कर्क है। आज चंद्र का संक्रमण एकादश गृह यानी वृष में हो रहा है। इस समय चन्द्र वृष राशि में सूर्य, चंद्र और मंगल के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। यह अत्यन्त शुभ फलदायक योग है। इसका पहला कारण यह है कि जन्म के समय चंद्र अपने घर में था। इसलिए चंद्र प्रबल है। दूसरा कारण चंद्र आज उच्च स्थायी है। तीसरा कारण यह है कि चन्द्र एकादश गृह से गुज़र रहा है और चौथा कारण है किल अन्य नक्षत्र भी अनुकूल स्थिति में है। इस प्रकार कि स्थिति में अगर प्रतिकूल फल होगा तो यह एक आश्चर्य की बात होगी। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए और नई परियोजना शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है। आज आप निर्भय रहिए। वेदों के अनुसार जो व्यक्ति निर्भय होने के लिए दूसरों को प्रेरित करते है वे स्वयं भी निर्भय रहते हैं। और जो व्यक्ति दूसरों के मन में भय का निर्माता होता है वह नक्षत्र अनुकूल रहने पर भी असन्तुष्ट रहता है।