Hair Fall Reason: आज के समय में बाल झड़ने की समस्या बेहद आम हो गई है, जिसका मुख्य कारण हमारी अनियमित जीवनशैली और प्रदूषण है। कई बार लोग बालों से समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर तरह के उपाय कर के थक जाते हैं. लेकिन उन्हें कोई परिणाम नहीं मिलता है। ऐसे में इसका ज्योतिषीय दृष्टिकोण देखने भी जरूरी हो जाता है। दरअसल, शास्त्रों में बालों की समस्याओं का एक और कारण ग्रहों की अशुभ स्थिति को बताया गया है। माना जाता है कि कुंडली में कुछ ग्रह जब कमजोर या अशुभ होते हैं, तो उनका प्रभाव बालों के झड़ने का कारण बनता है। आइए जानते हैं कि कौन से ग्रह इस समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं और उन्हें ठीक करने के उपाय क्या हैं।
{"_id":"67934609f61297ddc402d581","slug":"astrological-remedy-for-hair-fall-which-planets-lead-to-extreme-hair-loss-and-baldness-2025-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Fall: इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव से झड़ने लगते हैं बाल, जानें इसका ज्योतिष्य दृष्टिकोण","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Hair Fall: इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव से झड़ने लगते हैं बाल, जानें इसका ज्योतिष्य दृष्टिकोण
Fri, 24 Jan 2025 01:20 PM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:20 PM IST
सार
मान्यता है कि कुंडली में कुछ ग्रह जब कमजोर या अशुभ होते हैं, तो उनका प्रभाव बालों के झड़ने का कारण बनता है। आइए जानते हैं कि कौन से ग्रह इस समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं और उन्हें ठीक करने के उपाय क्या हैं।
विज्ञापन
बाल झड़ने की वजह हो सकते हैं आपकी कुंडली के ये ग्रह
- फोटो : Amar Ujala
किन ग्रहों के कारण बाल झड़ते हैं?
- फोटो : adobe stock
किन ग्रहों के कारण बाल झड़ते हैं?
ज्योतिष के अनुसार कुंडली में बुध और राहु ग्रह की कमजोर स्थिति बाल झड़ने का एक प्रमुख कारण होती है। जब ये ग्रह अशुभ प्रभाव में होते हैं, तो व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार हो सकता है, जिससे बालों पर नकारात्मक असर पड़ता है। बुध ग्रह यदि नीच राशि में हो या कुंडली के छठे या आठवें भाव में स्थित हो, तो व्यक्ति को इससे बालों की समस्या हो सकती है। कई बार यह गंजापन का कारण भी बन जाती है।

इसके अलावा राहु ग्रह यदि धनु या वृश्चिक राशि में स्थित हो और सूर्य पर इसकी दृष्टि पड़ रही हो, तो बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। कुंडली में शनि ग्रह के नीच राशि में होने या छठे और आठवें भाव में स्थित होने पर भी बालों की स्थिति खराब हो सकती है। अगर सूर्य, राहु और केतु एक साथ कुंडली में हों या सूर्य छठे या आठवें भाव में हो, तो इससे गंजेपन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बालों का झड़ना रोकने के लिए ज्योतिषीय उपाय
- फोटो : Adobe Stock
बालों का झड़ना रोकने के लिए ज्योतिषीय उपाय
सूर्य देव को अर्घ्य- रोजाना सुबह तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें। यह उपाय न केवल बालों की समस्या को कम करता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है।
तांबे का छल्ला- अनामिका उंगली में तांबे का छल्ला धारण करने से बुध और सूर्य ग्रह मजबूत होते हैं, जो बालों की समस्या में राहत देते हैं।

Vastu Tips: घर पर शंख रखने से पहले जान लें इसके नियम, नकारात्मक प्रभावों से रहेंगे दूर
Lucky Moles: शरीर के इन अंगों पर तिल माने जाते हैं बहुत भाग्यशाली, ऐसे लोगों को जल्द मिलती है सफलता
विज्ञापन
बालों का झड़ना रोकने के लिए ज्योतिषीय उपाय
- फोटो : abode
रत्न- माणिक रत्न धारण करना बाल झड़ने की समस्या का प्रभावी समाधान हो सकता है। हालांकि, इसे पहनने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श जरूर लें।
राहु को मजबूत करें- राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिदिन “ॐ राम राहवे नमः” मंत्र का जाप करें। यह उपाय राहु को मजबूत करने में सहायक होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।