फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Moles: शरीर के इन अंगों पर तिल माने जाते हैं बहुत भाग्यशाली, ऐसे लोगों को जल्द मिलती है सफलता

Thu, 23 Jan 2025 03:50 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 23 Jan 2025 03:50 PM IST
सार

समुद्र शास्त्र के अनुसार लड़कों के शरीर पर पाए जाने वाले कुछ तिल बेहद खास होते हैं, जिनका होना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। 

विज्ञापन
Mole on these male body parts are very auspicious in male til ka matlab
शरीर के इन अंगों पर तिल माने जाते हैं बेहद शुभ - फोटो : Amar Ujala
loader

Lucky Moles On Male Body: शरीर पर तिल होना बेहद आम बात है, लेकिन विभिन्न अंगों पर तिल का होना एक खास संकेत देता है। समुद्र शास्त्र में हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों पर मौजूद तिलों के महत्व के बारे में बताया गया है। समुद्र शास्त्र में विस्तार से बताया गया है कि हमारे शरीर पर मौजूद तिल हमारे व्यक्तित्व या जीवन के बारे में क्या संकेत देते हैं। आज हम आपको लड़कों के शरीर पर मौजूद तिल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत शुभ माने जाते है। माना जाता है कि जिन लड़कों के इन अंगों पर तिल के निशान होते हैं, वे बहुत ही आसानी से लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।समुद्र शास्त्र के अनुसार लड़कों के शरीर पर पाए जाने वाले कुछ तिल बेहद खास होते हैं, जिनका होना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है।  आइए जानते हैं वह कौन-कौन से अंग हैं, जहां तिल का होना लड़कों के लिए शुभ होता है। 

Love Marriage Moles: शरीर पर कौन से तिल देते हैं प्रेम विवाह के संकेत, जानें क्या आपकी भी होगी लव मैरिज

Mole on these male body parts are very auspicious in male til ka matlab
शरीर के इन अंगों पर तिल माने जाते हैं बेहद शुभ - फोटो : adobe stock
सीने पर तिल
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कों के सीने पर तिल मौजूद होता है, वो इंसान प्यार के मामलों में बेहद लकी होते है। ऐसे लड़के लड़कियों से खुलकर बात करते हैं और बहुत ही मिलनसार स्वभाव के होते हैं। इनमें किसी से बात करने का कौशल काफी बेहतर होता है।

 
Mole on these male body parts are very auspicious in male til ka matlab
शरीर के इन अंगों पर तिल माने जाते हैं बेहद शुभ - फोटो : adobe stock
पेट पर तिल
समुद्र शास्त्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिन व्यक्तियों के पेट पर तिल होता है, वे आमतौर पर संपन्न और धनवान होते हैं। ऐसे लोगों को पैसों की कमी नहीं होती, और उनकी आकर्षक व्यक्तित्व से लोग प्रभावित हो जाते हैं। वे आरामदायक जीवन जीते हैं और अपनी अनूठी पहचान बनाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mole on these male body parts are very auspicious in male til ka matlab
शरीर के इन अंगों पर तिल माने जाते हैं बेहद शुभ - फोटो : adobe stock
भौहों के बीच तिल
ऐसा माना जाता है कि जिन व्यक्तियों के दोनों भौहों के बीच यानी माथें पर तिल होता है, उन्हें बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोग अपने जीवन में अच्छा धन अर्जित करते हैं और दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम होते हैं। इनकी शादी आमतौर पर सुंदर जीवनसाथी से होती है।
 
विज्ञापन
Mole on these male body parts are very auspicious in male til ka matlab
शरीर के इन अंगों पर तिल माने जाते हैं बेहद शुभ - फोटो : adobe stock
कान पर तिल
वहीं जिन लड़कों के कान पर तिल होता है, वे व्यवहारिक और प्रगति करने वाले होते हैं। जिनके दाईं कान पर तिल होता है, वे प्रसिद्धि और धन अर्जित करते हैं, जबकि बाईं कान पर तिल वाले व्यक्तियों की प्रेम जीवन सुखमय होती है। ऐसे लोगों को एक सुंदर और समझदार जीवनसाथी मिलने की संभावना होती है।
 

Palmistry: हथेली की छोटी उंगली बताती है आपके जीवन के कई राज, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Palmistry: क्या आपकी भी हथेली पर है ये निशान? भाग्यशाली होने का संकेत देती है ये रेखा





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख केवल लोक मान्यताओं और समुद्र शास्त्र में उल्लिखित धारणाओं और मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed