फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: हनुमानजी इन राशि वालों पर हमेशा रखते हैं विशेष कृपा, धन-दौलत की नहीं रहती कमी

Wed, 12 Jun 2024 12:19 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 12 Jun 2024 12:19 PM IST
विज्ञापन
According to Astrology Hanuman Ji Favorite Zodiac Signs Special Grace Resides on These Zodiac Signs Life
हनुमानजी की प्रिय राशियां - फोटो : freepik.com
हिंदू मान्यताओं के अनुसार रामभक्त हनुमान आज भी पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। हनुमानजी अष्ट चिरंजीवों में से एक हैं और कलयुग में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवता हैं। हनुमानजी की पूजा-आराधना करने भक्तों की हर मनोकामना जल्द से जल्द पूरी होती है। हनुमानजी की कृपा से भक्तों के हर एक कष्ट फौरन ही दूर हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार हनुमानजी की कृपा से व्यक्ति को हर एक तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। इसके अलावा वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर हमेशा बजरंगबली की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
According to Astrology Hanuman Ji Favorite Zodiac Signs Special Grace Resides on These Zodiac Signs Life
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
हनुमानजी की प्रिय राशियां
मेष राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों पर हनुमान जी विशेष कृपा होती है। यह राशि चक्र में पहली राशि मेष होती है और इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं। इन राशि के जातकों पर हनुमान जी विशेष कृपा होने से जीवन में हर एक तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। इस राशि के ऊपर हनुमान जी की कृपा रहने के कारण जल्द ही संकटों से मुक्ति मिल जाती है और हर एक काम में अच्छी सफलता प्राप्ति होती है। 
According to Astrology Hanuman Ji Favorite Zodiac Signs Special Grace Resides on These Zodiac Signs Life
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के ऊपर हमेशा ही हनुमंत कृपा मिलती है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं और सूर्यदेव हनुमानजी के गुरु हैं ऐसे में सिंह राशि के जातकों पर हनुमान जी विशेष कृपा रखते हैं। इस राशि के जातकों को हनुमानजी   की पूजा जरूर करनी चाहिए। हनुमानजी की पूजा करने से इन राशि के जातकों को समाज में अच्छा मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों पर हनुमानजी कृपा रहने से किसी भी कठिन से कठिन काम को करने से पीछे नहीं हटते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
According to Astrology Hanuman Ji Favorite Zodiac Signs Special Grace Resides on These Zodiac Signs Life
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह माने जाते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को हनुमान जी विशेष कृपा मिलती है जिस कारण से इन्हें अच्छी नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होता है। जीवन के हर एक क्षेत्र में इनको सुख-समद्धि और प्रसिद्धि मिलती है। जीवन में ऐशोआराम और सुख-सुविधा की कोई कमी नहीं रहती है। 
 
विज्ञापन
According to Astrology Hanuman Ji Favorite Zodiac Signs Special Grace Resides on These Zodiac Signs Life
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
हनुमानजी की प्रिय राशियों में से एक राशि कुंभ भी होती है। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। जो भक्त हनुमानजी की पूजा-उपासना नियमित रूप से करता है उन्हें हनुमानजी के साथ शनिदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे जातकों का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed