Rashifal 10 June 2026: 10 जून का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और शुभ अवसर लेकर आ सकता है, वहीं कुछ जातकों को अपने कार्यों में सतर्कता से आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
2 of 13
Rashifal 10 June
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज आपको अपने गुस्से और शब्दों पर खास कंट्रोल रखने की जरूरत है। छोटी बात पर प्रतिक्रिया रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। अच्छी बात यह है कि कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और बॉस से प्रशंसा मिलने के योग हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों में और मिठास घोलेगा। संतान की भावनाओं को समझने का मौका भी मिलेगा।
3 of 13
Rashifal 10 June
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को विशेष सतर्क रहना होगा। शरीर में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए सेहत को नजरअंदाज न करें। निवेश से जुड़े फैसले किसी के कहने पर लेने से बचें। खानपान में लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। हालांकि जिम्मेदारियों को आप समय पर पूरा कर लेंगे।
4 of 13
Rashifal 10 June
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है। आप किसी अपने की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए काम पूरे करवाएगा। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का खास ध्यान रखें।
5 of 13
Rashifal 10 June
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज सकारात्मक परिणाम मिलने से मन खुश रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और काम तेजी से पूरे होंगे। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। पिताजी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से बात करें। बिजनेस में बदलाव करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।