फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 28 April: मेष और कन्या सहित इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Mon, 28 Apr 2025 06:26 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Apr 2025 06:26 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 अप्रैल 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 28 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
28 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock

Aaj Ka Rashifal 28 April: 28 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। दैनिक राशिफल की गणना के आधार पर आज सभी 12 राशियों में  से ज्यादातर को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। मनचाहा काम करने के भरपूर मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं जिससे कार्यक्षेत्र में दबदबा बरकरार रहेगा। वहीं कुछ राशि वालों को अपनी सेहत को लेकर सचेत रहना होगा। कुछ के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। 



राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 अप्रैल का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 28 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप योजना बना सकते हैं। आपको कोई दूसरे काम से भी इनकम होने की संभावना है।

Weekly Horoscope 28 April To 04 May: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 28 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यापार में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाने की कोशिश करेंगे। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें कुछ नई समस्याएं आ सकती हैं। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।

Surya-Chandra Yuti 2025: 27 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति, जानें कौन सी 4 राशियां रहेंगी लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 28 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कामों के लिए आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके करीबी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। आप अपने खान-पान में सात्विक भोजन ले। अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी काम को पूरा करने में भी समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 28 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed