मेष
मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपने कामकाज आदि को लेकर थोड़ा लापरवाह हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके भीतर आलस्य की अधिकता रहेगी। जिसके चलते आप महत्वूर्ण अवसरों को खो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके मन में तमाम तरह की चिंताएं बनी रहेंगी। इस दौरान आपको अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से समय पर करने की अत्यधिक आवश्कता रहेगी, अन्यथा आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सप्ताह के मध्य में लोगों के साथ बात-व्यवहार में अत्यधिक सावधानी बरतें। इस दौरान आपके द्वारा एक छोटी सी भूल आपके अपमान का कारण बन सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए कुछ बड़े खर्चों को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। जिसे संभालने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार से जुड़ी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस पूरे सप्ताह आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्पष्टवादी बनने से बचें और धन का लेनदेन सोच समझकर कर करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी की भावनाओं और सलाह की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।
Surya-Chandra Yuti 2025: 27 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति, जानें कौन सी 4 राशियां रहेंगी लाभान्वित
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृष
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला रह सकता है। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अपनी जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन का क्रय करने का विचार बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत हेतु प्रयासरत हैं तो उससे जुड़ी बाधाएं स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। साथ ही साथ आपको उसमें सकारात्मक प्रगति भी देखने को मिलेगी। किसी विशेष योजना से जुड़ाव अथवा किसी कार्य विशेष के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते समय आपको स्वजनों एवं शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अपेक्षित लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं सफल और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होंगी। सेहत सामान्य रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों अथवा रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन किसी वरिष्ठ की मदद से चीजें सुलझ जाएंगी। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।
Mangal Gochar 2025: 12 मई को मंगल का गोचर लाएगा खुशखबरी, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह कई बड़े बदलाव का कारण बन सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारियों को निभाना पड़ सकता है। जिसके लिए आपको अतिरिक्त समय देने के साथ अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान सीनियर और सहयोगियों के साथ छोटी-मोटी असहमति के बावजूद उनकी तरफ से मदद भी मिलती रहेगी। तमाम तरह की परिस्थितियों के बीच मिथुन राशि के जातकों को खुद से अपनी योग्यता अथवा अपने कार्यों का बखान करने से बचना चाहिए।
सप्ताह के मध्य में अचानक कहीं से धन प्राप्ति की संभावना बनेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। किसी विवाद के हल होने से भी धन लाभ होने की संभावना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ेगी। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्रीविष्णु की पूजा में हल्दी अथवा केसर का तिलक लगाकर श्रीविष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
Shani Dev Nakshatra Parivartan: अक्षय तृतीया से पहले शनि का नक्षत्र परिवर्तन, सावधान रहें ये 4 राशियां
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह लोगों की आलोचना करने और किसी के कार्य में नीम-नेख निकालने की बिल्कुल भूल न करें। सप्ताह की शुरुआत में आपकी प्रभावी लोगों से मेल-मुलाकात संभव है। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी परिस्थितियों को देखते हुए अपने कामकाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। खास बात ये कि ये बदलाव उनके लिए सकारात्मक साबित होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह उससे जुड़ी किसी बड़ी बाधा दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे।
कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से विशेष सहयोग और समर्थन मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य साबित होगा। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहने से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में भी लोगों के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान की विशेष उपलब्धि से मन हर्षित होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत से ही आपका मन रचनात्मक कार्यों की तरफ रमेगा। इस सप्ताह छात्रवर्ग को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह के प्रांरभ में आपको करियर-कारोबार अथवा परीक्षा-प्रतियोगिता आदि से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आपकी मुलाकात नए और प्रभावी लोगों से होगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको किसी महिला मित्र की मदद से रोजगार की प्राप्ति संभव है। इसी प्रकार घर-परिवार में माता अथवा बहन की तरफ से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
सप्ताह की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। बाजार में आई अचानक से तेजी का आप फायदा उठाने में कामयाब होंगे। लाभ और संचित धन में वृद्धि होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कोई कारोबार करते हैं तो सप्ताह के उत्तरार्ध में अपेक्षा से अधिक लाभ की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते अनुकूल बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। लोग आपकी जोड़ी और आपसी तालमेल की तारीफ करेंगे। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी को जल चढ़ाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।