फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष और कन्या समेत इन चार राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Tue, 25 Feb 2025 06:52 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Feb 2025 06:52 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 25 फरवरी 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
दैनिक राशिफल- 25 फरवरी - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Rashifal 25 February: आज 25 फरवरी, मंगलवार का दिन है वहीं आज हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है और आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग के कारण कुछ राशि वालों के लिए दिन अच्छा तो कुछ के लिए मिलाजुला साबित देखने को मिलेगा। आज के दिन कुछ को नई दिशा और नए अवसर मिल सकते हैं तो वहीं कुछ अचानक से धन लाभ के मौके हाथ में आ सकते हैं। आज के दिन कुछ राशि वालों को धैर्य और संयम बनाकर रखना होगा। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।



Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March) : सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती है। वरिष्ठ सदस्य आपके काम को लेकर अच्छा मार्गदर्शन देंगे। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी और आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज अपने किसी से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आप अपने बिजनेस में भी कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे। विद्यार्थियों की किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने धन संबंधित मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने दिल और दिमाग दोनों खोलकर रखें, तभी कोई काम करें। आपका कोई विरोधी फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। किसी की कहीसुनी बातों पर आप भरोसा ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो कि उन्हें बुरी लगे। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान होकर धन लगाना होगा, नहीं तो उनका धन डूब सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी काम को करें, तो उसमें पार्टनर पर पूरी निगरानी बना कर रखें। कोई संपत्ति का सौदा करते समय आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed