फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और धनु राशि वालों को मिल सकता है लाभ और सफलता, जानें दैनिक राशिफल

Thu, 24 Apr 2025 09:52 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 24 Apr 2025 09:52 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 24 अप्रैल 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 24 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
24 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock

Aaj Ka Rashifal 24 April: आज 24 अप्रैल का दिन है और पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन कुछ राशि वालों को अचानक से धन लाभ के अवसर मिलेंगे। पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगा। शुभ समाचार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कुछ अच्छे प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं कुछ राशि वालों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा।



राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 24 अप्रैल का राशिफल।

Weekly Horoscope 21 to 27 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 24 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अक्समात धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बिजनेस को लेकर कुछ मीटिंग करेंगे, जिससे आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में कोई समस्या होने से आपका मन परेशान रहेगा। धन भी अधिक खर्च होगा। आप अपनी संतान को किसी को नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 24 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनकी बॉस से खूब पटेगी और उनके दिए गए सुझाव पर बॉस के खूब कमाएंगे। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आपकी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप यदि किसी नए मकान के खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको मिल सकता है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको काम को लेकर अच्छी सलाह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 24 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपके घर पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आपको किसी पारिवारिक बिजनेस में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपके खर्च आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे, जिन्हें आपको कम करने की कोशिश करनी होगी। 
 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 24 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को छोटा नहीं समझना है। आप अपने बिजनेस में भी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिसे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed