फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2025: मंगल का कर्क राशि में गोचर, जून तक इन राशि वालों के पास होगा पैसा ही पैसा

Thu, 24 Apr 2025 06:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 06:19 AM IST
सार

Mangal Ka Rashi Parivartan: जब मंगल ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करते हैं तो वे मिश्रित फल प्रदान करते हैं। कुछ राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से कल्याणकारी सिद्ध होने वाला है।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars transits in Cancer people of these zodiac signs will have a prosperity till June
मंगल गोचर 2025 - फोटो : amarujala

Mangal Gochar 2025:Mangal Gochar 2025: इस वर्ष 3 अप्रैल, गुरुवार को मंगल ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है, और अब वह 7 जून 2025 तक इसी राशि में संचार करेंगे। मंगल, साहस, पराक्रम और ऊर्जा के प्रतिनिधि ग्रह हैं। जब मंगल ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करते हैं तो वे मिश्रित फल प्रदान करते हैं। कुछ राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से कल्याणकारी सिद्ध होने वाला है।


Budh Ast 2025: बुध के अस्त होने से इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी, जीवन में आएगी खुशहाली
इस गोचर का जहां कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है, वहीं कुछ राशियों को ये मिश्रित परिणाम देंगे और कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं, मंगलदेव किन राशियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेगा।
Jupiter Transit May 2025: मई महीने में होने वाला गुरु गोचर इन राशियों के लिए ला सकता है मुश्किलें, रहें सतर्क

Mangal Gochar 2025 Mars transits in Cancer people of these zodiac signs will have a prosperity till June
मंगल गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष जातकों के लिए यह समय आत्मबल को बढ़ाने वाला है। मंगल आपकी चतुर्थ भाव में आकर न केवल आपके मनोबल को पुष्ट करेगा, बल्कि संपत्ति और पारिवारिक जीवन में भी सुखद संकेत देगा। घर-गृहस्थी की उलझनें भी सुलझती नजर आएंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। यह समय आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाने का है, सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी। 

Mangal Gochar 2025 Mars transits in Cancer people of these zodiac signs will have a prosperity till June
मंगल गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
मंगल का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए जोश और उत्साह लेकर आया है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, साहसी निर्णय लिए जाएंगे और रुके कार्यों को गति मिलेगी। निवास या कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई नई योजना मूर्त रूप ले सकती है। संघर्ष धीरे-धीरे थमेगा और मन को गहरा सुकून मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध सुधर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars transits in Cancer people of these zodiac signs will have a prosperity till June
मंगल गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
मंगल का यह गोचर आपके लिए आर्थिक लाभ लेकर आया है। इस दौरान आय के स्रोत बढ़ सकते हैं।  करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। जो प्रयास अब तक उपेक्षित रहे, उन्हें अब मान्यता मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके पुराने कार्यों की प्रशंसा होगी। अपनी काबिलियत पर भरोसा बनाए रखें।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars transits in Cancer people of these zodiac signs will have a prosperity till June
मंगल गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वाले मंगल के शुभ प्रभाव से मानसिक परेशानियों से दूर रहेंगे। घर परिवार में चल रहे मतभेद को दूर करने के लिए आपकी सलाह को अहमियत दी जाएगी। सामाजिक बैठकों में आपकी उपस्थिति लोगों को प्रभावित करेगी। स्वास्थ्य में सुधार की संभावना भी है। इस समय आपको आत्ममंथन की जरूरत होगी। इससे आप जीवन की कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed