फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope 21 to 27 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sun, 20 Apr 2025 05:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 20 Apr 2025 05:47 AM IST
सार

यह सप्ताह नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 april 2025 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए। यह पूरा सप्ताह स्वजनों के साथ मौज-मस्ती करते हुए हंसीखुशी बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। वरिष्ठ और अधीनस्थ लोगों को पूरा साथ और समर्थन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। आपके कामकाज की सराहना होगी। कामकाजी महिलाओं की पदोन्नति से उनका ऑफिस और घर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर-कारोबार दोनों की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्द्ध के मुकाबले उत्तरार्द्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। यदि आपका खुद का व्यवसाय है तो आप इस दौरान आप कोई महत्वपूर्ण डील कर सकते हैं।

इस सप्ताह आप अपने पराक्रम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में कामयाब होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जमीन-जायदाद से जुड़े विवादित मामले सुलझेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार में सामूहिक निर्णय से किसी अहम योजना पर विचार-विमर्श होगा। संतान पक्ष से जुड़ी बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को सफेद चंदन से त्रिपुंड बनाकर पूजा और शिवाष्टकं का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 april 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। यह स्थिति करियर-कारोबार के साथ रिश्ते-नातों में भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को लोगों के साथ सावधानी के साथ बात व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। छोटी-मोटी बातों को तूल देने सें बचें। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी भी कार्य को बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में निर्णय लेने का प्रयास करें। किसी के दबाव अथवा भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न भूलकर भी न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद ही कोई काम बनता हुआ नजर आएगा। उच्च अधिकारियों से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। स्वजनों के भावनात्मक लगाव में कमी देखने को मिलेगी। कुटुंब से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आंशका है। लव पार्टनर हो या लाइफपार्टनर, उसकी भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें।

Navpancham Rajyog 2025: गुरु और राहु की अद्भुत युति से इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता

weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 april 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार और आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे और आपको उसमें मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरे होने का शुभ समाचार मिल सकता है। इस पूरे सप्ताह आपको मित्रों और स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मिलजुलकर काम करने पर लाभ होगा।

सेहत की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध में सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से कष्ट मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या कोई अन्य प्रापर्टी खरीदने का मन बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। छात्र वर्ग का पढ़ाई में मन रमेगा और उन्हें उनके परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर या फिर लाइफ पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। माता-पिता की तरफ से पूरा स्नेह और समर्थन मिलता रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।  

Guru Gochar 2025: गुरु का मिथुन राशि में गोचर, 14 मई के बाद इन पांच राशि वालों को जबरदस्त लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 april 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी है। इस सप्ताह तमाम तरह की चीजों में हाथ आजमाने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में व्यावसायिक डील करने पर आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन इसके साथ आप तमाम चीजों पर खुले हाथ से खर्च भी करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी महंगी चीज का क्रय कर सकते हैं। घर की साज-सज्जा और मरम्मत आदि पर भी खर्च संभव है। हालांकि ऐसा करते समय अपनी जेब का ख्याल रखें और धन का सदुपयोग करने का प्रयास करें, अन्यथा भविष्य में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। किसी भी व्यक्ति विशेष के प्रति अपना दुराग्रह पालने से बचें और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लोगों के साथ बात व्यवहार करें। इस सप्ताह परिश्रम और प्रयास से परिस्थितियों में बदलाव की संभावना बनी रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ सामंजस्य बनाए रखें तथा किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों अथवा वरिष्ठ लोगों परामर्श अवश्य करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग किसी शुभ अथवा मांगलिक कार्य में शामिल होने की संभावना बनेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा में कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 april 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में बड़े अवसर लेकर आ सकता है लेकिन उसे भुनाने के लिए आपको पूरे मनोयोग से परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप पर घर और कार्यक्षेत्र से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी योजनाओं को लोगों के सामने खुलासा करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसका गलत लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत की दृष्टि से पूरा सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद और मनचाहा लाभ देने वाली साबित होगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के कद और पद में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। नौरकीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। माता-पिता का पूरा आशीर्वाद बरसता रहेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य की विधि-विधान से उपासना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed