फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और तुला राशि वालों की आय में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 21 Feb 2025 06:06 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 21 Feb 2025 06:06 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 फरवरी 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 21 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
21 फरवरी का दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Rashifal 21 February: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी अष्टमी तिथि और शुक्रवार  का दिन है। आज के दिन अनुराधा नक्षत्र और व्याघात योग का शुभ संयोग है। आज के दैनिक राशिफल की बात करें तो आज कुछ राशि वालों को धन लाभ के अवसरो में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी। रोजगार की तलाश करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन  मिला जुला रहने वाला साबित हो सकता है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 21 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान करेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने की कोशिश में लगे रहेंगे, उन्हें कहीं घूमाने भी लेकर जा सकते हैं। आप बचत की योजनाओं पर भी अच्छा धन लगाएंगे।

होली पर सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, इन राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की

 

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 21 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सरकारी कामों में इन्वेस्टमेंट करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने काम को लेकर यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहनों के प्रयोग से आपका धन खर्च बढ़ सकता है, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर इन मूलांक के लोगों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, सभी कार्य होंगे पूर्ण
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 21 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानकर उनसे दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या घेरे हुए थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 21 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपके पिताजी को कोई पेट संबंधित समस्या बढ़ेगी, जिसके लिए आपको उनके खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। आपको कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी मेहनत का आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने से थोड़ी टेंशन अवश्य रहेगी। आपको किसी से कामों को लेकर बातचीत करनी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed