फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली पर सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, इन राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की

Fri, 21 Feb 2025 06:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 21 Feb 2025 06:19 AM IST
सार

इस साल होली पर सूर्य और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में कुछ राशि वालों के धन-दौलत और सुख-सुविधा में अच्छा इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
Surya Grahan and Chandra Grahan On Holi Impact On Zodiac Sign Horoscope Prediction in Hindi
होली पर चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर का प्रभाव - फोटो : Freepik
ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर जरूर देखने को मिलता है। ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं जिसके कारण अन्य ग्रहों के साथ युति भी बनती है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं और इस बार जब मार्च के महीने में सूर्य गोचर करेंगे तो उस दिन होली का त्योहार भी मनाया जाएगा। इस बार होली के दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। इस तरह से चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर का शुभ संयोग एक साथ देखने को मिलेगा। सूर्य का गोचर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में होगा, जहां सूर्य एक महीने तक इस राशि में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर और चंद्रग्रहण अच्छा साबित हो सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। आइए जानते है कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 
Surya Grahan and Chandra Grahan On Holi Impact On Zodiac Sign Horoscope Prediction in Hindi
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
14 मार्च 2025 को होली है और इस दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ऐसे में सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण के प्रभाव के चलते मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। 14 मार्च को सूर्यदेव आपकी राशि में दशम भाव में रहेंगे। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों और व्यापार करने के वालों के लिए ह समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जो लोग नई नौकरी की खोज में उन्हें सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग भी हैं और व्यापार में सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। आय में अच्छा इजाफा हो सकता है और कारोबारियों को व्यापार में भी अच्छा मुनाफा के है। 

Holi Chandra Grahan 2025: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें और क्या न करें

Surya Grahan and Chandra Grahan On Holi Impact On Zodiac Sign Horoscope Prediction in Hindi
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर और चंद्र ग्रहण बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी राशि में सूर्य का गोचर कुंडली के आय के भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में आपको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है और निवेश में लाभ मिलने की संभावना है। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और हर एक इच्छा की पूर्ति होगी। शुभ समाचार मिल सकता है। 

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को होगा शनि का राशि परिवर्तन, इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan and Chandra Grahan On Holi Impact On Zodiac Sign Horoscope Prediction in Hindi
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर और चंद्र ग्रहण भी भी लाभकारी साबित हो सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का गोचर आपकी राशि से नवम भाव यानी भाग्य के स्थान पर संचरण होंगे। ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लाभ के अवसरों में बेहताशा वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को मनचाही नौकरी मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम-संबंधों में मजबूती होगी और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। इस दौरान विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्य में सफलता के योग हैं। 

Shani Asta 2025: होली से पहले शनि होंगे अस्त, मेष समेत इन दो राशि वालों को मिल सकता है विशेष लाभ



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed