फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर इन मूलांक के लोगों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, सभी कार्य होंगे पूर्ण

Wed, 19 Feb 2025 12:50 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 19 Feb 2025 12:50 PM IST
सार

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ विशेष मूलांकों के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है, जिससे उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि इस महाशिवरात्रि पर किन मूलांकों के जातकों को शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 lord shiva will bless these mulank people will get success happiness prosperity
mahashivratri 2025 - फोटो : Amar Ujala
Mahashivratri 2025 Lucky Mulank: इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान शिव और देवी शक्ति के पवित्र मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ अवसर पर रात्रि के चारों प्रहरों में भगवान शिव की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और भाग्य का संपूर्ण साथ मिलता है।


अंक ज्योतिष और भगवान शिव की विशेष कृपा
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ विशेष मूलांकों के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है, जिससे उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि इस महाशिवरात्रि पर किन मूलांकों के जातकों को शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
 

Numerology: आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं इस तारीख को जन्में लोग, नहीं होती धन की कमी

Numerology: इस तारीख को जन्मे लोग बनते हैं IAS-IPS, जानें क्या कहता है अंक ज्योतिष

Mahashivratri 2025 lord shiva will bless these mulank people will get success happiness prosperity
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
महाशिवरात्रि पर किन मूलांकों पर होगी भगवान शिव की कृपा?
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं। ऐसे जातकों के लिए महाशिवरात्रि का यह अवसर विशेष लाभकारी रहेगा। भगवान शिव की कृपा से उनके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नौकरी व व्यवसाय में उन्नति मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पारिवारिक जीवन में भी सुख-समृद्धि आएगी। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है।

 
Mahashivratri 2025 lord shiva will bless these mulank people will get success happiness prosperity
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
मूलांक 2 के स्वामी चंद्र देव हैं, जो स्वयं भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। इस मूलांक के जातकों के लिए यह महाशिवरात्रि शुभ रहेगी। उनके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे और जीवन की परेशानियां दूर होंगी। जो लोग किराए के मकान में रहते हैं, उनके स्वयं के घर खरीदने की संभावना बन रही है। साथ ही, विदेश यात्रा का योग भी बन सकता है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 lord shiva will bless these mulank people will get success happiness prosperity
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
इस मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह शिवरात्रि विशेष लाभदायक रहेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसके परिणाम अनुकूल आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी करियर में तरक्की और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
 

Lucky Date Of Birth: इस तारीख पर जन्मे लोग होते हैं बेहद बुद्धिमान, जानें कैसा होता है इनका जीवन और स्वभाव


 
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 lord shiva will bless these mulank people will get success happiness prosperity
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो भौतिक सुख-संपत्ति के कारक माने जाते हैं। ऐसे जातकों के लिए यह शिवरात्रि शुभ होगी। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होने की संभावना है। इस दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें। नई नौकरी के इच्छुक लोगों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed