{"_id":"67fe039919b5bdefa60bca58","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-16-april-2025-mesh-mithun-kark-singh-kanya-kumbh-2025-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: वृषभ और धनु समेत पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, जानें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और धनु समेत पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, जानें दैनिक राशिफल
Wed, 16 Apr 2025 06:29 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 16 Apr 2025 06:29 AM IST
सार
Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 16 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
16 अप्रैल का राशिफल
- फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 16 April: आज 16 अप्रैल है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है। आज बुधवार और संकष्टी चतुर्थी का शुभ संयोग है और इसी के साथ आज अनुराधा नक्षत्र और व्यतिपाता समेत कई अन्य तरह के योग भी बन रहे हैं। ऐसे में दैनिक राशिफल की गणना के मुताबिक आज कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की शुभ स्थिति बनी हुई है। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। कुछ राशि वालों को भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। नौकरी में कुछ बड़ा पाने के दिन कुछ राशि वालों को प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशि वाले ऐसे हैं जिन्हे कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान की नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर आप उन्हें कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपके खर्च अधिक रहने से मन परेशान रहेगा। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा। भाई-बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको कार्यक्षेत्र में डांट खानी पड़ सकती है। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो वहां अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको बिजनेस में भी अच्छी सफलता हासिल होगी।

Guru Gochar 2025: मई माह का सबसे बड़ा ग्रह परिवर्तन,जानिए किन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप अपने जूनियरों से काम को लेकर मदद ले सकते हैं। आप अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Panchgrahi Yog 2025: 25 अप्रैल को पंचग्रही महासंयोग, इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला
विज्ञापन
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।