फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2025: मई माह का सबसे बड़ा ग्रह परिवर्तन,जानिए किन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Tue, 15 Apr 2025 03:56 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 03:56 PM IST
सार

14 मई 2025 को रात 11:20 बजे गुरु, वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर बुध की प्रभावशाली और बुद्धिमत्तापूर्ण राशि में होगा, जो वाणी , शिक्षा, और व्यापार के क्षेत्र को बल देता है। मिथुन में गुरु का प्रवेश कुछ राशियों के लिए नई दिशाओं के द्वार खोल सकता है, तो कुछ के लिए आत्ममंथन और निर्णय की घड़ी ला सकता है।

विज्ञापन
Jupiter Transit 2025 A Time for Success and Growth for These Zodiac Signs
Guru Gochar 2025 - फोटो : Adobe Stock

Guru Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में गुरु, अर्थात् बृहस्पति ग्रह, ज्ञान, धन, धर्म, और विवाह का प्रतिनिधित्व करता है। जब गुरु अपनी राशि परिवर्तित करता है, तो उसका प्रभाव केवल किसी एक क्षेत्र पर नहीं, बल्कि व्यक्ति के पूरे जीवन चक्र पर पड़ता है फिर चाहे वो करियर हो, शिक्षा, वैवाहिक जीवन हो या आध्यात्मिक उन्नति। ऐसे में 2025 का यह गोचर कुछ विशेष महत्व रखता है, क्योंकि गुरु इस वर्ष तीन बार अपनी राशि बदलने वाले हैं, जो अपने आप में एक दुर्लभ खगोलीय घटना मानी जाती है।


Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में इन राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद
14 मई 2025 को रात 11:20 बजे गुरु, वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर बुध की प्रभावशाली और बुद्धिमत्तापूर्ण राशि में होगा, जो वाणी , शिक्षा, और व्यापार के क्षेत्र को बल देता है। मिथुन में गुरु का प्रवेश कुछ राशियों के लिए नई दिशाओं के द्वार खोल सकता है, तो कुछ के लिए आत्ममंथन और निर्णय की घड़ी ला सकता है।
Panchgrahi Yog 2025: 25 अप्रैल को पंचग्रही महासंयोग, इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला
गुरु गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, परंतु तीन राशियों के लिए यह एक निर्णायक मोड़ सिद्ध हो सकता । आइए जानते हैं वे कौन-सी तीन राशियां हैं, जिनके लिए गुरु का यह गोचर विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है।
शुक्र की महादशा चलने पर इन लोगों का 20 वर्षों तक चमकता है करियर, मिलते हैं सभी तरह के भौतिक सुख

Jupiter Transit 2025 A Time for Success and Growth for These Zodiac Signs
Guru Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
14 मई 2025 को  गुरु ग्रह मिथुन राशि में ही प्रवेश करेंगे। यह गोचर आपके लिए अभूतपूर्व परिवर्तन और सौभाग्य दिला सकता है। यह समय आपकी राशि के प्रथम भाव को प्रभावित करेगा, जिसका संबंध व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और जीवन की दिशा से होता है। बृहस्पति का यह गोचर आपको आत्मिक बल, बौद्धिक समृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रदान कर सकता है।विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं,चाहे शिक्षा हो या व्यवसाय, दूरस्थ स्थलों से शुभ समाचार मिलने के प्रबल संकेत हैं। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। निवेश, संपत्ति क्रय या व्यापार विस्तार के लिए यह एक उत्तम काल सिद्ध हो सकता है। साथ ही, आपके व्यक्तित्व में एक विशेष आभा और गुरुत्वाकर्षण देखने को मिलेगा जिससे समाज में आपकी छवि सशक्त बनेगी।

Jupiter Transit 2025 A Time for Success and Growth for These Zodiac Signs
Guru Gochar 2025 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
गुरु का यह गोचर आपके लिए विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आ रहा है, क्योंकि यह आपकी कुंडली के एकादश भाव (लाभ स्थान) में होगा। यह भाव इच्छाओं की पूर्ति, सामाजिक संबंध और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक है। अतः आने वाला समय आपके लिए मनचाही नौकरी, करियर में तरक्की और आर्थिक उन्नति का संकेतक बन सकता है। छात्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, विशेष रूप से वे जो प्रतियोगी परीक्षाओं या उच्च शिक्षा में प्रयासरत हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। पदोन्नति की चर्चाएं मूर्त रूप ले सकती हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और समझदारी बढ़ेगी। यह समय आत्म-प्रेरणा और ऊर्जा से भरपूर रहेगा, जिससे आप किसी भी चुनौती को साहसपूर्वक पार कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter Transit 2025 A Time for Success and Growth for These Zodiac Signs
Guru Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
गुरु का यह गोचर आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव (सुख, परिवार, संपत्ति) में हो रहा है, जिससे आपके जीवन में आंतरिक शांति, पारिवारिक सौहार्द का विस्तार हो सकता है। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद या रिश्तों में टकराव अब सुलझने लगेंगे। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि संभव है। जो जातक सरकारी नौकरी या पदोन्नति की प्रतीक्षा में हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना प्रबल है। आपकी प्रभावशाली वाणी और संतुलित दृष्टिकोण आपको समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा दिला सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही किसी पुराने निवेश से अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए भाग्यदायक सिद्ध हो सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed