Aaj Ka Rashifal 11 March:
आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए अच्छा तो कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा। आज ( 11 मार्च 2025) फाल्गुन----------
माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और आश्लेषा नक्षत्र और कई तरह के शुभ योगों का संयोग बन रहा है। आज के दिन बिजनेस में आप किसी से उधार का लेनदेन करने से बचें। आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। वहीं कुछ को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 11 मार्च का राशिफल...
Weekly Horoscope (10 to 16 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेंगी अच्छी खबरें
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसरों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। यदि आपको कुछ पारिवारिक समस्याएं घेरे हुए थी, तो उनसे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। बिजनेस में आप किसी से उधार का लेनदेन करने से बचें। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप कुछ खास मुद्दों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय और व्यय आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। पारिवारिक खर्च आपको परेशान करेंगे। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकलेंगे। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करने की कोशिश करें, लेकिन आपको अपने धन को प्रॉपर्टी में थोड़ा सोच समझकर लगाना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी।
Holi 2025 Upay: ग्रह दोष से मुक्ति के लिए होली के दिन करें ये खास उपाय, जीवन में आएगी सकारात्मकता
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस को आप कहीं बाहर विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल होगी, जिसमें आपको पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। आप अपनी किसी छोटी-मोटी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई धन संबंधित मदद लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको पारिवारिक बिजनेस पर भी पूरा ध्यान देना होगा।