फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Lucky Rashi: इस सप्ताह इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे सभी अटके काम

Mon, 10 Mar 2025 11:10 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 10 Mar 2025 11:10 AM IST
सार

Weekly Lucky Rashi 10 To 16 March 2025: 10 मार्च 2025 से मार्च महीने के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास है। 

विज्ञापन
Weekly Lucky Rashi 10 To 16 March 2025 Know weekly horoscope in hindi
Weekly Lucky Rashi 10 To 16 March 2025 - फोटो : अमर उजाला

Weekly Lucky Rashi 10 To 16 March 2025: 10 मार्च 2025 से मार्च महीने के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास है। इस सप्ताह शुक्रदेव अपनी उच्च राशि मीन में गोचर कर रहे हैं, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। बता दें , इस योग के शुभ प्रभाव से कुछ राशि वालों को नौकरी, घर-परिवार, व्यापार, सेहत, करियर निवेश और प्रेम जीवन में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं...

Weekly Lucky Rashi 10 To 16 March 2025 Know weekly horoscope in hindi
कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय और भी शुभ है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
ज्योतिष गणना के मुताबिक मार्च का नया सप्ताह मेष राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी है। आपके सभी अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। परिवार में यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह अब समाप्त होगी। शुक्र के प्रभाव से शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हुई नजर आएंगी। वहीं ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय और भी शुभ है। 

Weekly Lucky Rashi 10 To 16 March 2025 Know weekly horoscope in hindi
इस दौरान परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
मार्च के दूसरे सप्ताह में मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो सिंह राशि वालों के लिए बेहद खास है। आपको वैवाहिक जीवन में खास बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को किसी नए अवसर की प्राप्ति होगी। कोर्ट में चल रहा मामला आपके पक्ष में रहने वाला है। इस दौरान परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Rashi 10 To 16 March 2025 Know weekly horoscope in hindi
सिंगल लोगों की मनचाहे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए लाभ के अवसरों से भरा है। आपके वेतन में वृद्धि होने के योग है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने वाली है। सरकारी कामों में आ रही परेशानियों का निवारण होगा। किसी घर, वाहन या सोना-चांदी की खरीदारी इस सप्ताह कर सकते हैं। यदि आप कोई बड़ा निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। सिंगल लोगों की मनचाहे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी। 

विज्ञापन
Weekly Lucky Rashi 10 To 16 March 2025 Know weekly horoscope in hindi
जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह कल्याणकारी है। आपको व्यापार में मनचाहे तरीकों से लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की भी शुरुआत करेंगे। आप दोनों के साथ घर की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपको कहीं से धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
 


Shani Gochar 2025: शनिदेव करेंगे अब गुरु की राशि में गोचर, जानें वृषभ राशि पर कैसा होगा असर ?

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed