Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों की चिंता सता सकती है और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती है और किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है, इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोलें।
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहना होगा, नहीं तो विरोधी कामों में रोड़ा अटका सकते हैं और बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपको नुकसान देगा। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कामों में वृद्धि कर सकते हैं, जिससे कारण आपके ऊपर तनाव बना रहेगा।
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आज आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आप अपने खर्चों में भी उतनी ही बढ़ोतरी कर सकते हैं। संतान को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा और करियर में तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे।
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है और आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा हो सकता है।