फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 31 Aug 2023 06:12 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 06:12 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 August 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries  Virgo Aries Leo in Hindi
31 August Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
Aaj Ka Rashifal 31 August 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries  Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। आपने यदि किसी योजना में पहले धन लगाया था, तो वह  आपको अच्छा लाभ देकर जाएगी। आप अपने घर की साफ सफाई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों की ओर अग्रसर रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। विरोधियों से आप सावधान रहें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि कोई बड़ा कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह  पूरा हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal 31 August 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries  Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आप अपने मन की किसी उलझन को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं । भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मन रखेंगे। आप अपनी फिजूलखर्च के आदत पर रोक लगाएं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होते से माहौल खुशनुमा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 August 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries  Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है। आप किसी वाहन को चलाते समय सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में आपको किसी शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। माताजी से आप किसी बात को लेकर बहस बाजी में ना पड़े।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 August 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries  Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के बाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपकी यदि किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना हुआ था, तो वह आज दूर होगा। यदि आप किसी लंबी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed