फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए दिन रहेगा उतार चढ़ाव भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 29 Apr 2024 07:25 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
29 अप्रैल का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 29 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। बिजनेस में यदि आपने किसी को पार्टनर बनाया था, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपकी किसी अन्य काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सताएगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी संबंधित डील को फाइनल कर रहे हैं तो अच्छी तह से लिखा पढ़ी कर लें और दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ें। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और  आपके आसपास रह रहे विरोधी सक्रिय रहेंगे।
 

Aaj Ka Rashifal 29 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आ सकता है। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही कोई निर्णय लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।  आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगी। आप किसी से कोई ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर पाएं। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल की जरिए कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मलित होने जा सकते हैं। आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।  आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा, नहीं तो इससे समस्या आ सकती हैं। आपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आज काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं वह अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, समय अनुकूल है। विवाह की तुरंत विवाह के मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आप कुछ ख़ास करेंगे। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील पार्टनरशिप में फाइनल हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ योजनाएं बनानी होंगी। आपका किसी प्रॉपर्टी आदि खरीदारी का सपना पूरा होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed