Shani Nakshatra Parivartan In May: 12 मई को शनि करेंगे बड़ा परिवर्तन, इन राशियों का जागेगा भाग्य
मेष राशि
शनि देव के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके प्रभाव से मेष राशि के जातकों के आय में वृद्धि होने की संभावना है। कहीं से आपको अचानक धन की भी प्राप्ति हो सकती है। मेष राशि के जातकों का जो पैसा काफी समय से कहीं अटका हुआ था वह 12 मई के बाद मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं आपके अच्छे कार्य को देखते हुए समाज में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। 12 मई के बाद कन्या राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय हर जगह लाभ मिलने की संभावना नज़र आ रही है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। व्यापर में भी लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की भी संभावना है। परिवार में लम्बे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती हैं। कुल मिलकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का द्वितीय पद कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से काफी समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। जो जातक नयी नौकरी की तलाश में हैं उनको अच्छे अवसर मिलेंगे। यदि आप कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं तो उसे शुरू करने का समय अनुकूल है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का द्वितीय पद धनु राशि के जात्कोंके प्रेम जीवन में भी सुख शांति लेकर आएगा।