फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 28 June: धनु, मकर और कुंभ समेत इन तीन राशि के जातकों को मिल सकता है शुभ समाचार

Wed, 28 Jun 2023 07:35 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 28 Jun 2023 07:35 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 28 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
मेष राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आप अपने अनुभव से अपने दोस्तों के काम में मदद करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 28 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में किसी मुश्किल काम को अपने जूनियर्स की मदद से समय रहते पूरा करेंगे। आपका कोई बड़ा लक्ष्य जल्दी पूरा होने वाला है। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा और उत्साह से आप आगे बढ़ेंगे। पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आज आपको खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। यदि आपकी किसी से कोई कहासुनी हो, तो उसे आप धैर्य रखकर सुलझाएं। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई बदलाव किया, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आज आप कामयाब रहेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी और आपके घर आज किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और भाईयों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed