{"_id":"649acab7c1d798455a037ec8","slug":"shukra-ka-singh-rashi-me-gochar-venus-transit-2023-impact-on-these-zodiac-signs-2023-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Venus Transit 2023: 7 जुलाई से शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Venus Transit 2023: 7 जुलाई से शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान
Tue, 27 Jun 2023 05:11 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
shukra gochar 2023: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख सुविधा का कारक ग्रह माना गया है। जीवन में स्त्री का सुख भी शुक्र की कृपा से ही प्राप्त होता है। शुक्रदेव 7 जुलाई को सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 7 अगस्त को वक्री अवस्था में वापस कर्क राशि में आ जाएंगे। शुक्र के सिंह राशि में इस गोचर से 3 राशियां ऐसी हैं जिनको बेहद सावधान रहना होगा। आइए जानते है कि वो 3 राशियां कौन कौन सी है।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके द्वादश भाव यानी कि बारहवें भाव में होगा। इस भाव में विराजमान शुक्र की पूर्ण दृष्टि आपके छठे भाव यानी कि शत्रु भाव पर होगी। शुक्र के गोचर से कन्या राशि के जातकों को अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि पर काफी धन खर्च करेंगे जिससे आपको धन की कमी महसूस हो सकती है।

राशि
इस समय आपका भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा। इस समय महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अपने गुस्से पर आपको काबू रखना पड़ेगा और मधुमेह के रोगियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस समय आप अपने परिवार के किसी सदस्य को कोई कीमती गिफ्ट दे सकते हैं। अपने पिता और अपने गुरुओं के साथ किसी भी प्रकार के मतभेद से आपको बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और दशम भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में गोचर करेंगे। इस भाव से आकस्मिक घटनाओं का विचार किया जाता है। अष्टम भाव में विराजमान शुक्र की पूर्ण दृष्टि आपके दूसरे भाव यानी कि धन भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर से मकर राशि के जातकों को पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को प्रतिकूल परिणाम मिलने की संभावना है।

कार्यस्थल पर भी आपके लिए समय उतना अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके किसी महिला सहकर्मी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि किसी पराई स्त्री के साथ अपनी मित्रता को बढ़ने ना दें। इस समय आप अपनी वाणी को बहुत ही संतुलित तरीके से इस्तेमाल करें। कटु पूर्ण वचनों का प्रयोग ना करें। इस समय वैवाहिक जीवन में थोड़े तनाव के संकेत मिल रहे हैं और स्त्री पर धन खर्च भी हो सकता है।