दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
{"_id":"65dd70a88ab7fc92e00578d5","slug":"aaj-ka-rashifal-28-february-2024-know-today-horoscope-predictions-for-aries-virgo-aries-leo-in-hindi-2024-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal : मकर और मीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal : मकर और मीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल
Wed, 28 Feb 2024 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको धन उधार लेने से बचना होगा नहीं तो आपको उसे उतारने में मुश्किल होगी। आवश्यक कामों में ढील ना दें, नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास आपके रंग लाएंगे और कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए किसी निवेश संबंधित योजना के बारे में बता सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और प्रतिस्पर्धा का भाव आज बना रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपनों के साथ कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे और कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। मित्रों से आपका मेलजोल ओर बढ़ेगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ाने से आपकी खुशी का का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ उचित अवसर को ध्यान में रखकर काम करना होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको अपने विरोधियों से सावधान करने की आवश्यकता है। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। आप बड़े सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना दिखाएं। घर में आपके करीबियों से आपका मेलजोल बढ़ेगा और आप कोई निर्णय लेने से बचें। किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपकी कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती हैं, जो आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगे, लेकिन संतान के पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके व्यक्तिगत कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाले वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी और आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कामों में वृद्धि हो सकती है, जिससे उनके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपका कोई पुराना काम लटक सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाले वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी और आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कामों में वृद्धि हो सकती है, जिससे उनके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपका कोई पुराना काम लटक सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।