फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को धन दौलत की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 23 Sep 2024 07:49 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 23 Sep 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
23 September Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 23 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। पारिवारिक बिजनेस में आपके परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते है। आप अपने कामों को सोच समझकर करें, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। पिताजी की सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल न दिखाएं।

Aaj Ka Rashifal 23 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, वह नौकरी में अच्छा नाम कमाएंगे। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। नौकरी में यदि आपको कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आप बदलाव की योजना बना सकते हैं। आपको किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आज विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, जिसमें वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई प्रॉपर्टी की खरीदारी यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो आप अभी कुछ समय और रुक जाएं। नौकरी को लेकर आपके मन में कुछ टेंशन रहेगी, क्योंकि आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव बहुत ही सोच विचार के साथ करें। यदि आप किसी नई योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें कुछ समस्या आ सकती है। आपका कोई मित्र आपके साथ धोखा कर सकता है। आपका मन बेवजह के कामों को लेकर परेशान रहेगा। माता-पिता आपके कामों में आपको पूरा साथ देंगे। आप अपने भाइयों से मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। संतान की संगत की ओर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed