फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercury Transit 2024: बुध 23 सितंबर को अपनी राशि में करेंगे गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

विज्ञापन
Mercury Transit 2024 In Virgo Budh Gochar These Zodiac Signs May Shine Brighter in Business
Budh Gochar 2024: बुध का कन्या राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
Budh Gochar 2024: ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 23 सितंबर की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। जहां ये 10 अक्तूबर की सुबह 11 बजकर 19 मिनट  तक गोचर करेंगे, उसके बाद तुला राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ?  इसका ज्योतिषीय  विश्लेषण करते हैं।
Mercury Transit 2024 In Virgo Budh Gochar These Zodiac Signs May Shine Brighter in Business
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। चर्म रोग, एलर्जी तथा दावाओं के रिएक्शन से बचें। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन भी कर सकते हैं।

Mercury Transit 2024 In Virgo Budh Gochar These Zodiac Signs May Shine Brighter in Business
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा, विशेष करके विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है, जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत के भी योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह भी करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit 2024 In Virgo Budh Gochar These Zodiac Signs May Shine Brighter in Business
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक रहेगा। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। किसी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। मकान वाहन का भी क्रय कर सकते हैं।
विज्ञापन
Mercury Transit 2024 In Virgo Budh Gochar These Zodiac Signs May Shine Brighter in Business
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपके स्वभाव में सौम्यता तो लाएंगे ही अत्यधिक ऊर्जावान भी बनाएंगे। परिवार के सदस्यों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed