Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मन में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आज आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और कुछ कामों को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे जिनके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आज आप राजनीति में कार्यरत लोग लोगों को जोड़ने में सफल होंगे। आपको आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है जिसकी अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। यदि आपने अपनी किसी पुरानी गलती से सबक नहीं लिया तो आज आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आज आप सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में आज आप अधिकारियों से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आप उनके द्वारा दिए काम को समय पर पूरा करें। यदि आपने अपने मन की बात किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर की तो वह बाद में आपका मजाक बना सकता है। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा व अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि कोई समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें। संतान को आप संस्कारों व रीति-रिवाजों की शिक्षा दे सकते हैं। आपके कुछ निजी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी है। आपको परिवार में किसी लड़ाई झगड़े में दोनों पक्षों की सुनकर ही सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय संबंधित किसी काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अक्समात धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी, जिससे आप दोनों एक दूसरे की बातों को सुनेंगे व समझेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों से घबराना नहीं है। उन्हें समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।